Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जहां खत्म हुआ वहीं से शुरू होगा क्रिकेट विश्व कप ENG vs NZ मुकाबला आज

55

अहमदाबाद। क्रिकेट वनडे विश्व कप का आगाज आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। यह भी कम रोचक नहीं है कि 2019 वनडे विश्व कप का अंत जहां हुआ था, वहीं से 2023 विश्व कप की शुरुआत होगी।

14 जुलाई 2019 को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने न्यूजीलैंड को अधिक बाउंड्री मारने के आधार पर पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। 50-50 ओवर के बाद वह मैच टाई हुआ, जिसके बाद सुपर ओवर भी टाई रहा। ऐसे में आईसीसी के नियमों के अनुसार, इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। तब से अब तक चार साल हो गए हैं।

NZvsENG Pitch Report

अहमदाबाद में काफी गर्मी है। यहां की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों की मददगार होती है। इंग्लैंड के पास बेहतरीन बल्लेबाजों की फौज है।

NZvsENG किसमें कितना दम

  • इंग्लैंड के पास कप्तान जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, जानी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, डेविड मलान और जो रूट जैसे बल्लेबाज हैं।
  • मोईन अली, क्रिस वोक्स और सैम कुर्रन के तौर पर उनके पास बेहतरीन हरफनमौला भी हैं।
  • मार्क वुड के पास रफ्तार है, स्पिन का जिम्मा आदिल रशीद संभालेंगे।
  • न्यूजीलैंड की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, इसलिए उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।
  • पहले मुकाबले में केन विलियमसन और टिम साउदी के अनुभव की खलेगी।
  • टीम 2015, 2019 वनडे विश्व कप और 2021 टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।
  • डेरिल मिशेल फॉर्म में हैं, ओपनर डेविड कानवे बेहतरीन हैं लेकिन लाथम की फॉर्म चिंता का विषय है।

वनडे विश्व कप रिकॉर्ड

  • 1975: वेस्टइंडीज विजेता, ऑस्ट्रेलिया उपविजेता
  • 1979: वेस्टइंडीज विजेता, इंग्लैंड उपविजेता
  • 1983: भारत विजेता, वेस्टइंडीज उपविजेता
  • 1987: आस्ट्रेलिया विजेता, इंग्लैंड उपविजेता
  • 1992: पाकिस्तान विजेता, इंग्लैंड उपविजेता
  • 1996: श्रीलंका विजेता, ऑस्ट्रेलिया उपविजेता
  • 1999: ऑस्ट्रेलिया विजेता, पाकिस्तान उपविजेता
  • 2003: ऑस्ट्रेलिया विजेता, भारत उपविजेता
  • 2007: ऑस्ट्रेलिया विजेता, श्रीलंका उपविजेता
  • 2011: भारत विजेता, श्रीलंका उपविजेता
  • 2015: ऑस्ट्रेलिया विजेता, न्यूजीलैंड उपविजेता
  • 2019: इंग्लैंड विजेता, न्यूजीलैंड उपविजेता

सर्वाधिक बार चैंपियन बनने वाली टीम

  • ऑस्ट्रेलिया: 5
  • भारत: 2
  • वेस्टइंडीज: 2
  • पाकिस्तान: 1
  • श्रीलंका: 1
  • इंग्लैंड: 1

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.