Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘सुसाइड करने का सबसे अच्छा तरीका क्या?’, Google पर सर्च कर रहा था युवक…मुंबई पुलिस ने ऐसे बचाई जान

37

मुंबई में रहने वाला 28 वर्षीय एक व्यक्ति गूगल पर ‘आत्महत्या करने का सबसे अच्छा तरीका’ खोज रहा था जिस पर इंटरपोल के अलर्ट करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसका पता लगाया और उसे खुदकुशी करने से रोका। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के रहने वाले इस व्यक्ति को मंगलवार को उपनगरीय मालवणी से बचाया गया, जब पुलिस ने इंटरपोल द्वारा साझा किए गए उसके मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया। अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन, जिसे आमतौर पर इंटरपोल के नाम से जाना जाता है, एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “मंगलवार दोपहर इंटरपोल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-11 द्वारा बचाव अभियान चलाया गया।” उन्होंने कहा कि पीड़ित, मलाड पश्चिम के मालवणी में रहता है और मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि वह दबाव में था क्योंकि वह दो साल पहले एक आपराधिक मामले में अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद से मुंबई की जेल से उसकी रिहाई नहीं करा पा रहा था।” उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति पश्चिमी उपनगर मालवणी में रहने से पहले अपने रिश्तेदारों के साथ मीरा रोड इलाके (पड़ोसी ठाणे जिले में) में रहता था।

अधिकारी ने कहा, “वह पिछले छह माह से बेरोजगार है। वह अपनी मां को जेल से नहीं छुड़ा पाने की वजह से अवसाद में था। जैसे ही उसके मन में जीवन समाप्त करने का विचार आया, उसने आत्महत्या करने के तरीके ऑनलाइन तलाशने शुरू कर दिए।” उसने कई बार गूगल पर ‘सुसाइड बेस्ट वे’ सर्च किया, जिस पर इंटरपोल अधिकारियों का ध्यान गया, जिन्होंने उसके मोबाइल फोन नंबर के साथ मुंबई पुलिस को इसके बारे में एक ईमेल भेजा। उन्होंने बताया कि उस जानकारी के आधार पर अपराध शाखा को पता चला कि मोबाइल फोन का उपयोगकर्ता मालवणी में था। उन्होंने कहा कि तदनुसार, पुलिस वहां पहुंची। फिर पीड़ित को हिरासत में ले लिया गया और उसकी काउंसलिंग की गई।पुलिस अधिकारी ने कहा, पेशेवर परामर्शदाताओं द्वारा सलाह दिए जाने के बाद उसे शहर में अपने रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए कहा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.