Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

एनएच-44 पर पुलिस कर्मियों की कार दुर्घटनाग्रस्त चौकी प्रभारी समेत एक एएसआइ दो आरक्षक गंभीर

47

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। शनिवार दोपहर फिर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें पुलिस कर्मियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सिंहपुर चौकी प्रभारी सहित एक एएसआइ और दो आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हे पहले नरसिंहपुर जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां से गंभीर हालत होने पर इन्हें जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

ये हुए घायल

नरसिंहपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सवार सिंहपुर चौकी प्रभारी एसआइ यादवेंद्र मरावी, एएसआइ अनिल तेकाम, आरक्षक विजय धुर्वे व दुलीचंद उप्रेलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर घायल पड़े पुलिस कर्मियों को लोगों ने उठवाया और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार चौकी प्रभारी मरावी की बताई जा रही है, लेकिन घटना कैसें हुईं यह स्पष्ट नहीं हो रहा हैं। कहीं बताया जा रहा है कि कार का टायर फटा है तो कहीं यह कहा जा रहा है कि कार को किसी ट्रक या कंटेनर ने टक्कर मारी है। मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी फिलहाल कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

निजी कार से जा रहे थे सभी पुलिसकर्मी

घटना में बताया जाता है कि सिंहपुर चौकी प्रभारी यादवेंद्र मरावी अपने स्टाफ एएसआइ अनिल तेकाम और आरक्षक विजय व दुलीचंद के साथ निजी वाहन से किसी कार्य के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी कार मगरधा चौराहा के पास पहुंची तो अचानक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चौकी प्रभारी सहित अन्य तीनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो मौके पर भीड़ लग गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया जहां तत्काल पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए। घायलों का प्रारंभिक इलाज करने के बाद सभी को जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कार को ट्रक ने टक्कर मारी है या किसी कंटेनर ने यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सभी घायल कर्मचारियों को समय पर उचित उपचार मिले इसके लिए पहले उन्हें जबलपुर भिजवाया गया है। मामले में पता किया जा रहा है कि घटना कैसे हुई ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.