Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं— सुख-समृद्ध... बलौदा बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपावली पर जुआ खेल रहे 27 जुआरी गिरफ्तार— हजारों की नकदी पलामू की ग्रामीण महिलाओं ने तैयार किए हर्बल गिफ्ट हैंपर, दीपावली के बाजार में छाई सखी दीदियों की कला... देवघर में दीपावली और धनतेरस पर बाजारों में लौटी रौनक, करोड़ों के कारोबार का अनुमान— सोना और गाड़ियों... गिरिडीह के यूको बैंक राजधनवार में 5 करोड़ की डकैती, पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को लिया हिरासत में— बड़... झारखंड स्थापना दिवस पर मेधावी छात्रों को मिलेगा बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री हेमंत करेंगे सम्मानित— 3 लाख... जमशेदपुर में उमड़ी भीड़, सोने-चांदी की तेजी के बीच चमका ऑटोमोबाइल बाजार— 35% तक बढ़ी गाड़ियों की बिक... रांची में निशा भगत की मौत पर नया मोड़, पिता ने पिठोरिया थाने में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा क... रांची के डोरंडा से लापता ढाई साल के मासूम का नदी से मिला शव, एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन— इलाके में मातम रांची में सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत पर गरमाई राजनीति, बीजेपी ने की सीबीआई जांच और आरोपी की ...

कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए कसी कमर, सेंट्रल वॉर रूम के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष की नियुक्ति की

35

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सेंट्रल वॉर रूम के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। आईएएस से नेता बने शशिकांत सेंथिल को सेंट्रल वॉर रूम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने लोकेश शर्मा, जसवंत गुजर और कैप्टन अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से सह-अध्यक्ष नियुक्त किया है।

PunjabKesari

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि, “जब सरकार ने विशेष सत्र बुलाया, तो महिला आरक्षण विधेयक का कोई जिक्र नहीं था। देश का नाम बदलने की चर्चा चल रही थी। वे इंडिया और भारत के बीच विवाद पैदा करना चाहते थे।” राहुल गांधी ने राजस्थान में कार्यकर्ता सम्मेलन से चुनाव अभियान की शुरुआत की। जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने वादा किया कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई तो तुरंत महिला आरक्षण दिया जाएगा।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को जयपुर के दादिया गांव में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में जयपुर में ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ शुरू की थी। यात्रा का लक्ष्य राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचना और 9000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करना है, इस प्रकार राज्य में 1 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचना है, भाजपा की नजर राज्य विधानसभा चुनावों पर है।

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा की नजरें सत्तारूढ़ कांग्रेस से सत्ता छीनने पर हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 100 सीटें हासिल कीं, जो पूर्ण बहुमत से एक सीट कम थी। उसने मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.