Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...

UP के सलेमपुर में मरीजों का फ्री में हुआ इलाज, समाज सेवी राजेश सिंह दयाल ने लगवाया मुफ्त मेडिकल कैंप

79

राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश सिंह दयाल द्वारा देवरिया जिले के पिंडी छेत्र में दो दिवसीय मुफ्त मेडिकल कैंप लगवाया गया है। जहां लखनऊ के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा यहां पर मरीजों का मुफ्त में इलाज किया जा रहा है। इस कैंप में हर तरह की मुफ्त जांचे भी की जा रही हैं और जांच के आधार पर मुफ्त दवाएं भी दी जा रही हैं।

पहले ही दिन 2000 से ज्यादा लोगों का मुफ्त में इलाज एवं मुफ्त दवा का हुआ वितरण
आपको बता दें कि ख़राब मौसम और बदहाल सड़क मार्ग के बावजूद लखनऊ से आधुनिक मशीनों को सलेमपुर लोकसभा के अत्यंत पिछड़े छेत्र पिंडी में ना सिर्फ पहुंचाया गया बल्कि पहले ही दिन 2000 से ज़्यादा लोगों का मुफ्त में इलाज एवं मुफ्त दवा वितरण हुआ। विपरीत स्थितियों के बावजूद राजेश सिंह दयाल द्वारा दी जा रही सुविधा से मरीज काफी खुश नजर आ रहे हैं। राजेश सिंह दयाल की इस क्षेत्र के लिये समाज सेवी एवं अपनत्व की भावना जनता में चर्चा का विषय बन गई है।

हमने इस तरह का बड़ा कैंप कभी नहीं देखा: मरीज
मरीजों का कहना है कि इस तरह का बड़ा कैंप कभी नहीं देखा है। यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि हमारे इस दूर दराज गांव में राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश सिंह द्वारा इतना बड़ा मेडिकल कैंप लगाया गया है। उन्होंने हमारे स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा है। यहां अच्छी दवाई अच्छा इलाज मिल रहा है।

राजेश सिंह दयाल ने पिंडी क्षेत्र के विकास की दौड़ में पीछे रह जाने पर जताया अफसोस
मीडिया बंधुओं को धन्यवाद देते हुए राजेश सिंह दयाल ने पिंडी क्षेत्र में मुफ्त चिकित्सा कैम्प लगाने का अनुभव साझा करते हुए क्षेत्र के विकास की दौड़ में पीछे रह जाने पर अफसोस जताया। सड़क मार्ग की छतिग्रस्त स्थिति से आम जनता के साथ मरीज़ों के आने जाने की स्थिति कितनी भयावह हो सकती है यह सोचने का विषय है।

डॉक्टरों सहित पिंडी क्षेत्र के कई सम्मानित व्यक्तियों ने भी इस पहल का बढ़-चढ़ कर दिया साथ
चंदन हॉस्पिटल से आए चिकित्सकों में डॉ. देवब्रत-आंतरिक चिकित्सा, डॉ. अनुरूपा-सामान्य चिकित्सक, डॉ. नंदनी- स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. डिपिन-पल्मोनोलॉजिस्ट, डॉ. स्वास्तिका-बाल चिकित्सा, डॉ. शैलेन्द्र-ऑप्थल प्रमुख थे। इसके साथ ही पिंडी क्षेत्र के कई सम्मानित व्यक्तियों ने राजेश सिंह दयाल की इस पहल में बढ़ चढ़ के साथ दिया, जिनमें अरविंद सिंह, राजीव राम, श्रीधर, सुनील शाह, स्वराज सिंह,पंकज शाही प्रमुख थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.