Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...

दूसरी लड़की के साथ लिव इन में रहना लड़के को पड़ा भारी, गुस्से में आई Ex ने किया कांड

56

खरड़: थाना सिटी पुलिस ने स्थानीय प्रिंस इंकलेव के रहने वाले एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतक की पूर्व प्रेमिका आशू, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा दोनों निवासी संगरूर, बलजिंदर सिंह निवासी सोहाना मोहाली और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंधी जिला संगरूर के गांव चोवास के निवासी बिल्लू सिंह ने बताया कि उसका छोटा बेटा कुलविंदर सिंह उर्फ कर्मवीर सिंह (21) ट्राईसिटी में ड्राइवर के तौर पर काम करते खरड़ स्थित प्रिंस इंकलेव के अपार्टमेंट में अपनी प्रेमिका शिल्पी निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। 26 अगस्त को शिल्पी ने फोन करके बताया कि कुलविंदर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर कोई सुसाइड नोट न मिलने पर पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते पोस्टमार्टम के बाद शव पारिवारिक मैंबरों को सौंप दिया।

मृतक के पिता का आरोप, बेटे के साथ मारपीट कर बनाई वीडियो

मृतक के पिता के अनुसार बाद में पता चला कि पहले आशू नाम की लड़की के साथ उसका बेटा लिव इन रिलेशन में रह रहा था। ब्रेकअप के बाद कुलविंदर शिल्पी के साथ रहने लगा। इसके चलते आशू कुलविंदर से नफरत करने लगी। रंजिश के चलते आशू आरोपियों के साथ कुलविंदर के घर गई और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसके मोबाइल से वीडियो भी बनाई। इसके बाद आरोपी मोबाइल भी अपने साथ ले गए। इस घटना के बाद दुखी होकर कुलविंदर ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। थाना सिटी पुलिस ने बिल्लू सिंह की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.