Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

बाजार में भीड़, अवैध पार्किंग व सड़क पर कारोबार से लग रहा जाम

42

ग्वालियर। त्योहार का मौसम शुरू हो चुका है और बाजार में अब खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है, जिससे बाजारों में ट्रैफिक लोड बढ़ गया है। ऐसे में सड़क पर अवैध पार्किंग और सड़क पर ही अवैध कारोबार के चलते जाम लगा रहा है। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम न तो सड़क पर अवैध रूप से लगने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई कर रहे हैं न ही ट्रैफिक व्यवस्थित करने के लिए कोई इंतजाम किए जा रहे हैं। इस वजह से अब सुबह से रात तक बाजारों में जाम लग रहा है। ट्राफिक जाम से सबसे ज्यादा हालात लश्कर और मुरार इलाके में बिगड़ रहे हैं।

लश्कर के महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, दौलतगंज और आसपास के बाजार। यहां सड़क पर अवैध पार्किंग और सड़क पर हाकर्स, दुकानदारों का कब्जा जाम की सबसे बड़ी वजह है। महाराज बाड़े पर आधा रास्ता बंद है। टोपी बाजार से वैकल्पिक रास्ता शुरू हो तो गया, लेकिन यहां दुकानों के बाहर रखा सामान और सड़क पर खड़ी गाड़ियां ही जाम लगा रही हैं। दौलतगंज और सराफा बाजार में गलत दिशा में आने वाले वाहन भी जाम की वजह हैं। दौलतगंज में महाराज बाड़े की ओर से गलत दिशा में वाहन आ रहे हैं। जयेंद्रगंज से लेकर इंदरगंज चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी रहती हैं। यहां आधी से ज्यादा सड़क पर गाड़ियां रहती हैं। गलत दिशा में चलने वाले वाहन यहां जाम लगाते हैं। इंदरगंज चौराहे पर भी यही हालात हैं। लश्कर के कंपू, नया बाजार और दाल बाजार में भी यही हालात हैं। दाल बाजार में फिर से दोनों ओर से वाहन निकलने लगे हैं। इस रास्ते को वन-वे किया गया था। दुकानों के बाहर यहां सामान रखा रहता है।

मुरार में पुलिस को नहीं दिखता दुकानों के बाहर रखा सामान

मुरार में सदर बाजार, शहीद गेट से बारादरी चौराहा और सात नंबर चौराहा तक सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों के बाहर रखा सामान जाम का कारण बनते हैं। सदर बाजार में दुकानों के बाहर दुकानदार सड़क घेरकर सामान रखते हैं। यहां किराना, कपड़ा कारोबारी से लेकर खानपान की दुकान चलाने वाले दुकानदार सड़क घेरे रहते हैं। पूरे बाजार में कहीं ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.