उज्जैन । जानकीनगर क्षेत्र में रहने वाले युवक ने गुरुवार सुबह रस्सी व दुपट्टे से पत्नी व दो बच्चों का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी फांसी लगा ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। मृतक खिलौने की दुकान लगाता था।अधिक ब्याज पर कर्ज लिए जाने की बात भी सामने आ रही है। जीवाजीगंज पुलिस के अनुसार गढ़कालिका मार्ग पर जानकीनगर में दोपहर 12 बजे करीब एक मकान में चार लाशें होने की सूचना मिली थी। इस पर एसपी सचिन शर्मा, एएसपी, जीवाजीगंज टीआइ सहित पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर एक महिला और दो बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे और एक पुरुष का शव फंदे पर लटका हुआ था। क्षेत्रीय रहवाासियों ने बताया कि फंदे पर लटका व्यक्ति मनोज राठौर 40 वर्ष, जमीन पर पड़ी महिला उसकी पत्नी ममता 35 वर्ष और 8 साल का पुत्र लक्की के साथ 6 साल की बेटी कनक हैं। पुलिस के अनुसार पत्नी और बच्चों का रस्सी व दुपट्टे से गला घोंटने के बाद मनोज ने भी फांसी लगा ली। आत्मघाती कदम उठाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मौके पर जांच के लिए एफएसएल अधिकारी को बुलाया गया है। कुछ माह पहले ही किराये से रहने आया थाबताया यह भी जा रहा है कि मृतक मनोज जयसिंहपुरा में रहता था। कुछ माह पहले ही किराये से रहने के लिए गढ़कालिका मार्ग पर बने जानकी नगर आया था। वह खिलौनों की दुकान लगाता था जिसके लिए उसने ब्याज पर कर्ज भी लिया था। पीएम रिपोर्ट और रिश्तेदारों के बयान के बाद ही पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो पाएगा।
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का...
IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार...
Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क...
Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर
Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की...
Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त...
Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव...
Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन...
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.