Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु...

भारत की सख्ती से डरा कनाडा, पीएम जस्टिन ट्रूडो बोले- हम उकसाना या तनाव बढ़ाना नहीं चाहते थे

42

टोरंटो। कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर लगाए गए आरोप पर अब पीएम जस्टिन ट्रूडो के सुर बदल गए हैं। भारत द्वारा कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर 5 दिन में वापस लौट जाने का आदेश दिया गया था। इसके बाद कनाडा के पीएम ट्रूडो ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद भारत को उकसाने या दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ाने का नहीं था। वो चाहते थे कि निज्जर की हत्या में भारत सहयोग करे।

खालिस्तानी आतंक निज्जर की हत्या पर यह बोले थे ट्रूडो

खालितास्तानी आतंक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि सुरक्षा एजेंसी इसकी जांच कर रही है कि क्या इस हत्या में भारतीय एजेंटों का संबंध है। इसके बाद उन्होंने कनाडा में भारतीय राजनयिक निष्कासित करने का आदेश दे दिया था।

विदेश मंत्रालय ने कनाडा के उच्चायुक्त को बुलाया

पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा दिए गए बयान के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैकाये को तलब किया था। इसके बाद उन्हें यह बोला गया कि भारत के आंतरिक मामले में दखल देने के को लेकर कनाडा के राजनयिक ओलिविएर सिल्वेस्टर को निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है।

भारत ने पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोप को किया खारिज

भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लगाए गए आरोप पर सख्ती से जवाब देते हुए कहा कि यह सभी आरोप निराधार हैं। इस तरह के आरोप भारत के खिलाफ गतिविधियों में शामिल खालिस्तानी आतंकियों और उनके समर्थकों से ध्यान भटकाने के लिए लगाए जा रहे हैं। कनाडा की सरकार ने आतंकियों को शरण दी है। इसके साथ ही कनाडा के नेता खुलेआम इनका समर्थन कर रहे हैं जो भारत के लिए चिंताजनक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.