Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खून की जांच की तो उड़े होश…HIV संक्रमित वाली बात छिपा शख्स ने की शादी, पत्नी को भी हुआ एड्स

46

मेरठ: यूपी के मेरठ से हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने बीमारी की बात छुपाकर युवती से शादी कर ली, जिसके बाद शख्स की पत्नी को भी एड्स हो गया। ऐसे में पत्नी के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। पत्नी के परिजनों का आरोप है कि युवक पहले से ही एचआईवी पॉजिटिव यानी एड्स से पीड़ित था। मगर उसने ये बात छिपाई और शादी की। अब पत्नी को भी एड्स हो गया है।

जानिए क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी 2021 में जानी थाना क्षेत्र के युवक से की थी। बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी की शादी में 15 लाख रुपए तक खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे और लगातार दहेज की मांग करते थे। इसी बीच युवती के परिजनों को पता चल गया कि उसका पति एड्स पीड़ित है।

परिजनों ने पति पर आरोप लगाया है कि उसने एड्स पीड़ित होने की जानकारी शादी के समय छिपाई और शादी कर ली। परिजनों का आरोप है कि अब उनकी बेटी को भी एड्स हो गया है। युवती के परिजनों का आरोप है कि जब उनकी बेटी को भी एड्स हो गया और उसकी सेहत खराब हो गई तब ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। बेटी की सेहत खराब होने पर पति ने उसे मायके छोड़ दिया और वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटी का इलाज करवाया। उसकी खून की जांच की गई तब मामले का खुलासा हो गया। जांच में आया कि बेटी एचआईवी पीड़ित है।

क्या कहती है पुलिस? 
इस पूरे मामले पर मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि थाना पल्लवपुरम में केस दर्ज किया गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद था। महिला के परिजनों का आरोप है कि पति पहले से ही एड्स पीड़ित था और शादी के समय इस बात को छिपाया गया था। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते पीड़िता के पति, ससुर, सास, जेठ और नंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.