Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

वेडिंग डेट, वेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट तक, यहां जानें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की डिटेल्स

30

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा कुछ समय पहले ही सगाई के बंधन में बंधे हैं। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। वहीं, अब कपल की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जैसे-जैसे राघव और परिणीति की शादी पास आ रही है, वैसे-वैसे उनकी वेडिंग डिटेल्स भी मिल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव और परिणीति की शादी इस महीने की 24 तारीख को हो सकती है। दोनों ने अपनी शादी के लिए खूबसूरत डेस्टिनेशन उदयपुर को चुना है। वहीं, 22 सितंबर ने कपल की शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे।

वायरल हुआ रिसेप्शन कार्ड

24 सितंबर को यह कपल शादी के बंधन में बंधेगा। इनकी शादी का रिसेप्शन कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल कार्ड में लिखा गया है कि चंडीगढ़ में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। व्हाइट और गोल्डन थीम के इस कार्ड में वेडिंग रिसेप्शन से जुड़ी सारी डिटेल्स लिखी गई है। 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिसेप्शन होगा। इससे पहले यह जानकारी मिली थी कि रिसेप्शन गुरुग्राम में होगा। लेकिन अब चंडीगढ़ में होने जा रहा है। उदयपुर के लीला पैलेस में कपल ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं। मेहमानों के लिए उदयविलास होटल बुक किया गया है। इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े लोग शामिल होंगे।

इस दिन से शुरू होंगे वेडिंग फंक्शन

मिली जानकारी के अनुसार लेकसिटी की प्रमुख सितारा होटल में उनकी शादी की थीम को लेकर काम किया जा रहा है। शादी के पहले दिन 23 सितंबर से मेहंदी, हल्दी और महिला संगीत के आयोजन शुरू हो जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य बड़ी हस्तियां उदयविलास में ठहरने वाले हैं। लीला पैलेस के नजदीक फतहप्रकाश और ताज समूह की लैक पैलेस होटल में भी बुकिंग कराई गई है। परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी शामिल होने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.