Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'बिग बॉस 20' का धमाकेदार ऑफिशियल ट्रेलर आउट, सलमान खान ने 'एक्स्ट्रा जीवनदान' के नए नियम से चौंकाया RCF कपूरथला ने रचा इतिहास, बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 LHB ब्रॉड गेज कोचों की पहली ट्रेन तैयार टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किया इस्तीफे का ऐलान, शेयर बाजार पर पड़ा भारी असर Vivo X500 सीरीज की लीक डिटेल्स आई सामने: 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 2nm चिपसेट और धांसू डिस्प्ले के साथ ... जानिए क्या है गुरुद्वारा लंगर की पावन परंपरा, जहां एक ही पंगत में मिट जाती हैं जाति, धर्म और अमीरी-ग... आईवीएफ दवाओं से प्रभावित होता है मां का दूध? जानिए IVF डिलीवरी के बाद स्तनपान से जुड़े वैज्ञानिक तथ्... भोपाल में भारी बारिश का तांडव: बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट के टीले पर फंसे 7 युवक, रेस्क्यू कर बचाई जान ग्वालियर की बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम से मांगा पिछले 6 साल का रिकॉर्ड छतरपुर में पहली ही बारिश में बहा ₹3.66 करोड़ का पुल, आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूटा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या के मामले में दमोह कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा रद्द, 3 आरो...

बच्चे से टीशर्ट क्यों छीन रहे?… बस इसी विवाद में कर दी युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

27

झारखंड की राजधानी रांची से महज एक टी-शर्ट के लिए हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. टी-शर्ट को लेकर हुए विवाद ने इस कदर तूल पकडा कि पहले तो दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई और फिर एक पक्ष पर अन्य दो दोस्तों ने पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी उसकी लाश झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गए. रेलवे ओवरब्रिज के पास मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक रेलवे ओवरब्रिज के पास 24 मई को पुलिस को एक लाश मिली थी. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी. मृतक की पहचान शनि राम के तौर पर की गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था. केस की गंभीरता को समझते हुए पुलिस की ये टीम तत्परता से जांच में जुट गई थी.

तीन आरोपी अरेस्ट

टीम ने विभिन्न साक्ष्य और तकनीकी पहलुओं का इस्तेमाल कर शनि राम की हत्याकांड में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन आरोपियों की पहचान संजय सिंह उर्फ जिलु, बिन्नू लोहरा और राजा केरकेट्टा के तौर पर हुई है, जो कि चुटिया थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. पकड़े गए आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर भी बरामद कर लिए हैं.

टी-शर्ट को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस की पूछताछ में आरोपी संजय ने बताया कि कुछ दिनों पहले मृतक शनि राम के एक बच्चे से टी-शर्ट छीन रहा था. इसका उसने विरोध किया था. इतनी सी बात पर शनि राम ने उसके साथ मारपीट करते हुए लाठी-डंडे से पीटा था. बस इसी बात का बदला लेने के लिए संजय ने अपने दो अन्य सहयोगियों बिनु लोहरा और राजा केरकेट्टा के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की थी. हत्या वाले दिन यह सभी लोग शनि राम की खोज करते हुए रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचे, जहां शनि राम आराम कर रहा था.

पत्थरों से कूच-कूचकर की थी हत्या

शनि राम को देखते ही तीन लोगों ने उसे बड़े-बड़े पत्थरों से कूच दिया . बड़े पत्थर से कुचले जाने के कारण शनिवार राम की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई. इसके बाद आरोपी शव को झाड़ियां में फेंककर फरार हो गए थे. घटना की जानकारी देते हुए डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि एक टी-शर्ट को लेकर हुए विवाद में शनि राम नामक व्यक्ति की बेरहमी से की गई. पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. मृतक शनि राम का पुराना आपराधिक इतिहास भी था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.