Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

जन आशीर्वाद यात्रा से लौट रही बस पलटी, यात्रियों को आईं चोटें

49

मंडला । मंडला जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम के समापन के बाद वापस लौटती बस पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यात्री बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई है।

घटना बहमनी के जहरमऊ गांव के नजदीक की

घटना बहमनी के जहरमऊ गांव के नजदीक की बताई जा रही है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने स्टेडियम ग्राउंड से जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर वापस लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई। कल दोपहर अचानक मौसम के मिजाज बदला और बारिश शुरू हुई, जो रात तक जारी रही। मंडला जिला मुख्यालय से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर वापस लौट रही बस को इंद्री गांव जाना था। निर्धारित रूट के अनुसार बस चालक को नैनपुर के चिरई डोंगरी क्षेत्र से होते हुए इंद्री पहुंचना था।

बहमनी के जहरमऊ गांव के संकरे रास्ते में बस उतार दी

बस चालक ने शॉट कर अपनाया और बहमनी थाना अंतर्गत पड़ने वाले जहरमऊ गांव के संकरे रास्ते में बस उतार दी। जहरमऊ गांव के आगे बस का स्टेयरिंग फेल हो गया और बस पलट गई। घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान कोई भी यात्री घायल नहीं मिला। यात्रियों को मामूली खरोंच आई। सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर की ओर रवाना किया गया।

बस का स्टेयरिंग टूट जाने के कारण हादसा हुआ

इस बारे में जानकारी देते हुए नैनपुर कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी केएल उईके ने बताया कि बस का स्टेयरिंग टूट जाने के कारण यह घटना घटी। हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर रवाना किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.