Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...

7 सितंबर को मनाया जाएगा दही हांडी उत्सव, इस कारण है पौराणिक महत्व

30

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन जन्माष्टमी मनाई जाती है और इसी दौरान दही हांडी उत्सव भी मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण अपने बाल्यकाल में गोपियों की माखन व दही से भरी हुई हांडियां फोड़ते थे और उन्हें माखन खाना बहुत प्रिय था। यही कारण है कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर दही हांडी उत्सव भी मनाया जाता है।

दही हांडी उत्सव का शुभ मुहूर्त

इस साल जन्माष्टमी पर्व रोहिणी नक्षत्र के हिसाब से 6 सितंबर और उदया तिथि के अनुसार 7 सितंबर को मनाया जाएगा। वहीं दही हांडी उत्सव 7 सितंबर को मनाया जाएगा। दही हांडी उत्सव 7 सितंबर को सुबह से शाम के बीच कभी भी मनाया जा सकता है।

द्वापर युग से चल रही परंपरा

हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व जन्माष्टमी के एक दिन बाद मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि कान्हा बाल लीला के समय गोपियों की हांडी से माखन या दही खाया करते थे। ऐसे में द्वापर युग से ही दही हांडी उत्सव मनाने के परंपरा चल रही है।

 

इस मंत्र का करें जाप

दही हांडी फोड़ते समय कान्हा के बीज मंत्र ‘कृं कृष्णाय नम:’ का जाप करना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का भी पाठ कर सकते हैं, जिससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.