Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बेरोजगारों के दस्तावेजों से फर्जी फर्में बनाकर म्यूल अकाउंट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ सागर पुलिस का बड़ा एक्शन: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टे के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹2.69 करोड़... उज्जैन में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 60 वर्षीय महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल; ज... मध्य प्रदेश: बसों के अभाव में प्राचार्य का तुगलकी फरमान, सांदीपनि विद्यालय में 'अल्टरनेट डे' व्यवस्थ... ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: बिलासपुर में ₹48 करोड़ की 24 हजार वर्गमीटर जमीन से हटाया अवैध ... महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी, ओला-उबर चालकों के लिए मराठी अनिवार्य: नहीं सीखने पर रद्द होगा परमिट और ब... माझी लाड़की बहिन योजना: e-KYC और जांच के बाद 92 लाख नाम कटे, 2.48 करोड़ से घटकर 1.65 करोड़ हुई लाभार... दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-झारखंड में आंधी-तूफान की चेतावनी; जानें अपने राज्य के मौसम का ह... गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई: निर्दोषों को 36 घंटे अवैध हिरासत में रख वसूली करने वाला थानाध्यक्ष और 3 ... झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर ऐतिहासिक फैसला: JPSC-JSSC की 22 परीक्षाएं रद्द, 23 की CID जांच

पीएम आवास को लेकर सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, केन्द्रांश की राशि के लिए किया अनुरोध

49

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्‍तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लक्ष्‍य पूर्ति के लिए पत्र लिखा है। सीएम बघेल ने पत्र में छत्‍तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थाई प्रतीक्षा सूची में शामिल 6,99, 439 परिवारों के साथ आवास प्लस के 8,19,999 परिवारों के आवास को स्वीकृत कर लक्ष्य प्रदान करने का अनुरोध किया है।मुख्यमंत्री ने कहा, 30.07.2023 के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार द्वारा की गई कार्यवाही से आज तक अवगत नहीं कराया गया है। वर्ष 2021-22 के लिए आवंटित 7,81,999 आवासों के लक्ष्य को केंद्र द्वारा वापस ले लिया गया है।

राज्य सरकार द्वारा स्थायी प्रतीक्षा सूची के शेष 6,99439 परिवारों को एवं राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण – 2023 में पाये गये आवासहीन 47,090 परिवारों को योजनांतर्गत आवास निर्माण कर लाभान्वित किये जाने के लिए राज्यांश राशि जारी कराने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उपरोक्त आवासों के लक्ष्य आवंटित करते हुए केन्द्रांश की राशि उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया है, ताकि योजनांतर्गत आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.