Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

सूख रही फसलों को भादौ ने दी राहत, रिमझिम बारिश का दौर शुरू

38

सिवनी। इस साल सावन माह के अंतिम पखवाड़े में बारिश नहीं होने से जिले में बन रहे सूखे के हालात पर भादौ की बारिश ने पानी फेर दिया है। मंगलवार को मुख्यालय में दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक रूक-रूक कर तेज और रिमझिम बारिश हुई। वहीं धान का कटोरा कहे जाने वाले बरघाट क्षेत्र में भी करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके अलावा जिले के अन्य ब्लाक में तेज और रिमझिम बारिश होने से सूख रहे फसलों को संजीवनी मिली।

मंगलवार को हुई बारिश से मक्का, धान, सोयाबीन समेत अन्य सभी फसलों को फायदा मिलेगा। मानसून की बारिश थमने के कारण मक्का में जीवाणु तना सड़न रोग और इल्लियों का प्रकोप देखा जा रहा था। वहीं धान की फसल में भी ब्लास्टर रोग और जीवाणु पत्ती झुलसा रोग फैल रहा था।

उत्पादन प्रभावित नहीं होगा

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अच्छी बारिश और कीटनाशक के छिड़काव से फसलों में फैल रहे रोगों को नियंत्रित करने में किसानों को मदद मिलेगी। उत्पादन प्रभावित नहीं होगा।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डाक्टर एनके सिंह ने बताया कि मंगलवार को हुई बारिश से सभी फसलों को फायदा मिलेगा। आने वाले एक दो दिनों में जिले के कई हिस्सों में झमाझम वर्षा की संभावना है। यदि लगातार तेज बारिश होती है तो धान की फसल को भी लाभ मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.