Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

जन्माष्टमी पर 30 साल बाद बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन राशियों को भाग्य होगा प्रबल

59

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर को मनाई जाएगी। इन दोनों दिन को अष्टमी तिथि है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए 6 और 7 तारीख को जन्माष्टमी मनाई जा सकती है। इस बार 30 साल बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त बनने जा रहा है। इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग से 3 राशि वाले लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। तो आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन-सी हैं।

मिथुन राशि वालों के लिए जन्माष्टमी 2023 विशेष लाभकारी हो सकती है। इस समय अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा धन कमाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस अवधि में आप व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इस दौरान सफलता मिल सकती है।

तुला राशि

सर्वार्थ सिद्धि योग से तुला राशि वालों के लिए हर क्षेत्र में शुभ हो सकता है। इस दौरान आजीविका के साधन बढ़ सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस समय साझेदारी के काम से आपको फायदा हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए जन्माष्टमी विशेष लाभकारी हो सकती है। इस अवधि में आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। कर्मचारियों को इस अवधि में प्रमोशन मिल सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.