Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी विमाश क्रैश, तीन नौसैनिकों की मौत

29

ऑस्ट्रेलिया में सैन्य अभ्यास कर रहा अमेरिका सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उत्तरी क्षेत्र डार्विन के पास हुआ। विमान में 23 नौसैनिक सवार थे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह मेलविले द्वीप पर एक्सरसाइज प्रीडेटर्स रन 2023 के दौरान हुई। हादसे में तीन सैनिकों की जान चली गई।

सीएनएन के अनुसार, विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई लोगों को बचाया गया है। यूएस मरीन के एक अधिकारी ने कहा कि जहाज पर 23 कर्मी सवार थे। तीन की मौत की पुष्टि हुई है। पांच को गंभीर हालत में रॉयल डार्विन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के कारण की जांच जारी

बेल बोइंग वी-22 ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच नौसैनिको को गंभीर स्थिति में अस्पताल लेकर जाया गया। दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। उत्तरी क्षेत्र के मुख्यमंत्री नताशा फाइल्स ने मर्फी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घायलों का रॉयल डार्विन अस्पताल में सर्जरी चल रही है।

ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री का बयान आया

ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि सैन्य अभ्यास के दौरान बेल बोइंग वी-22 ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस अभ्यास में यूएस, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस और पूर्वी तिमोर की सेनाएं शामिल थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.