Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Budaun Murder Mystery: उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, आरो... Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्...

पुलिस चलित थाना के माध्यम से लोगों को कर रही है जागरूक

60
मुंगेली। जिला पुलिस मुंगेली द्वारा ग्रामीणों की शिकायतों के निराकरण के लिए विभिन् ग्रामों में चलित थाना में लोगों को जागरूक कर रही है। मुंगेली पुलिस ने जागरूकता अभियान उड़ान सामर्थ्य का हौसले का के संबंध में विस्तृत जानकारी दे रही है।

इसके साथ ही अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देकर एप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित कर रही है, इसके साथ ही साइबर अपराधों, यातायात नियमों एवं गुडटच-बैडटच की भी जानकारी दी जा रही है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जिले में मुंगेली पुलिस द्वारा थाना, चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्रामीणों की शिकायतों एवं त्वरित निराकरण के लिए चलित थाना लगाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना पथरिया द्वारा चंद्रगढ़ी एवं ग्राम सिलतरा में जाकर चलित थाना लगाया गया, इसमें ग्रामीणों से पुलिस से संबंधित शिकायतों के बारे में जानकारी ली गई एवं उनके त्वरित निराकरण के लिए प्रयास किया गया, साथ ही जिला पुलिस मुंगेली द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान उड़ान सामर्थ्य का, हौसले का के संबंध में जानकारी देते हुए लोगों को अभिव्यक्ति एप, साइबर अपराधों, यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई एवं अभिव्यक्ति एप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी प्रकार थाना जरहागांव द्वारा पदमपुर एवं कोना, थाना सरगांव द्वारा ग्राम सल्फा एवं ग्राम बिरकोनी, चौकी खुड़िया द्वारा कंसरा, घमेरी एवं दरवाजा, तथा चौकी साकेत द्वारा घठोलीपारा में जाकर चलित थाना लगाया गया, इसमें ग्रामीणों की शिकायतों का निराकरण कर उड़ान जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए अभिव्यक्ति एप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन कराया गया, साथ ही साइबर अपराध, यातायात नियमों तथा गुड-टच, बैड-टच की भी जानकारी दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.