Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अनूप जलोटा की होगी भजन संध्या, शिक्षकों का होगा सम्मान

32

 इंदौर । इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 4 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भजन गायक अनूप जलोटा की भजन संध्या और शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए यादव समाज की बैठक और भागवत कथा का आयोजन भी होगा। झूला महोत्सव और चातुर्मासिक प्रवचनमाला होगी।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। प्रतिदिन उनके प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– संस्था देवपथ द्वारा वृद्धजनों के लिए निश्शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लालाराम नगर स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 10 से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें आंखों के विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी। शिविर में 500 मरीजों के उपचार का लक्ष्य रखा गया है। मोतियाबिंद आपरेशन की भी व्यवस्था की गई है।

– सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गणेश मंदिर परिसर नंदानगर में किया जा रहा है। कथा देवकृष्णदासी आरती दुबे के मुखारविंद से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इसमें प्रसंग अनुसार उत्सव मनाए जाएंगे। पंडाल में महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था की गई है।

– शिक्षक के सम्मान में यदि हमें थोड़ा भी सहयोग करने का मौका मिले तो पीछे नहीं हटना चाहिए। आज यही अवसर विचार प्रवाह साहित्य मंच शाम 5 बजे प्रेस क्लब में देगा। यहां शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह हो रहा है। इसमें शिक्षा और साहित्य दोनों में योगदान देने वाले 25 मनीषी सम्मानित होंगे।

– गुमाश्ता नगर स्थित तिरुपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान में 20 दिवसीय झूला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन भगवान की अलग-अलग लीलाओं के झूले सजाए जाएंगे। महोत्सव में 7 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से रात 9.30 बजे झूला दर्शन होगा।

– भक्ति रस का आनंद लेने का आज एक सुनहरा मौका आपको रवींद्र नाट्यगृह में मिलेगा। रात 8 बजे यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के उपलक्ष्य में इस्कान मंदिर इंदौर द्वारा अनूप जलोटा की भजन संध्या आयोजित की जा रही है। यहां पहुंचकर भगवान कृष्ण के भजनों का आनंद ले सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.