Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Safe City Project Theft: लुधियाना में सेफ सिटी कैमरों के कंट्रोल बॉक्स पर चोरों का हाथ साफ,... समलैंगिक विवाह का दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर 15 वर्षीय नाबालिग ने दी जान, मामला दर्ज Ludhiana Baba Burger Wala Case: एआई तकनीक से फर्जी वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने वाले सोशल मीडिया इन्फ... Ludhiana Crime News: मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अकाउंटेंट ने लगाई फांसी, पीछे छोड़ गया बुजुर्ग माता... Ludhiana Diwali News: जिला प्रशासन की पारदर्शिता के बीच 95 दुकानदारों को मिला पटाखा बेचने का अधिकार,... Nepal Dolpa Jail Break: नेपाल के डोल्पा जिला जेल में बड़ा सुरक्षा हादसा, सुरंग खोदकर भागे रेप और चोर... RSS Executive Meeting Indore: इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक शुरू, यूजीसी के नए नियमों और... Delhi Police Notice to Bihar Congress: पीएम मोदी के विवादित एआई वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस का एक्... Dewas Police Officer Death: मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ... Chhattisgarh Solar Village: छत्तीसगढ़ का खैरा बना राज्य का पहला पूरी तरह सोलर पैनल वाला गांव, पीएम स...

इंदौर के वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय में हेल्प डेस्क शुरू, दर्ज करवा सकेंगे शिकायत

61

इंदौर। प्रदेश में सबसे ज्यादा रेवेन्यू इंदौर पंजीयन कार्यालय द्वारा दिया जाता है। इंदौर में हर साल लाखों प्रॉपर्टी के दस्तावेज पंजीकृत होते हैं। ऐसे में आमजन और सेवा प्रदाताओं की सुविधा के लिए वरिष्ठ पंजीयक कार्यालय मैं हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। यहां पंजीयन से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। सभी आवेदनों का निराकरण समयसीमा में किया जाएगा। यह सुविधा फिलहाल मोती तबेला स्थित पंजीयन कार्यालय में शुरू की गई है। अन्य उप पंजीयन कार्यालय से जुड़ी समस्याएं और आवेदन भी यहां दिए जा सकेंगे।

आम नागरिक एवं ई-पंजीयन कार्य से जुड़े सेवा प्रदाताओं, अधिवक्ताओं और पक्षकारों को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय मोती तबेला इंदौर में हेल्प डेस्क व्यवस्था स्थापित की गई है। वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक शर्मा ने बताया कि मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग के अन्तर्गत इंदौर जिले से संबंधित आवेदन, शिकायत स्टेनो शाखा, वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। आवेदन का निराकरण इस शाखा के माध्यम से समयसीमा में किया जा सकेगा। प्राप्त आवेदनों की सतत मॉनीटरिंग की जाएगी तथा प्राप्त आवेदन का समयसीमा में निराकरण किया जाएगा।

पहले अलग-अलग कार्यालय में जाना पड़ता था

शर्मा ने बताया कि नागरिकों को पंजीयन तथा मुद्रांक विभाग से संबंधित आवेदनों एवं उनकी शिकायतों के निराकरण के लिए अलग-अलग पंजीयक कार्यालय में जाना पड़ता था, जिस कारण आमजन को सुविधाएं प्राप्त होने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण होने में विलंब होता था। वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित होने से नागरिकों को सहूलियत होगी और उनके आवेदनों-शिकायतों का त्वरित निराकरण हो सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.