Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh ACB Raid: नूंह DEO कार्यालय का क्लर्क 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मेडिकल बिल पास क... पीडीएम डेंटल कॉलेज की मान्यता रद्द: नेशनल डेंटल कमीशन ने दिए संस्थान बंद करने के निर्देश हरियाणा के छात्रों को मिलेंगे 5 लाख टैबलेट और डेटा सिम, सीएम नायब सैनी ने दी मंजूरी Deendayal Lado Laxmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना पर सीएम नायब सैनी का बड़ा फैसला, बंद नहीं होगी पेंशन... अदालत के स्टे के बावजूद बेची नहरी जमीन: नायब तहसीलदार, नंबरदार और डीड राइटर समेत 7 पर एफआईआर फर्जी डिग्री पर लगेगी लगाम, छत्तीसगढ़ के सभी प्राइवेट विश्वविद्यालयों का डेटा होगा ऑनलाइन उम्र को दी मात, 62 साल में 10वीं पास: महासमुंद की कौशल्या देवी बंसल ने पेश की प्रेरणादायी मिसाल छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूल खोलना हुआ आसान, अब मान्यता के लिए NOC की जरूरत नहीं आधार कार्ड और वोटर आईडी जन्मतिथि का अंतिम प्रमाण नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Bilaspur Weather Update: बिलासपुर में खिली तेज धूप और बढ़ी उमस, 9 सितंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज

इंदौर डबल मर्डर केस: करणी सेना के विरोध के बाद आरोपी के घर चला बुलडोजर, डॉगी को लेकर हुआ था बड़ा विवाद

37

इंदौर: बीते दिनों इंदौर के कृष्ण बाग कॉलोनी में डॉगी के विवाद में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा गोली चलाने से हुई दो लोगों की हत्या के मामले में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने दोनों आरोपियों घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की है। जिसको लेकर परिजनों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन ने आधी अधूरी कार्रवाई की है और केवल आरोपी के घर का सामने का ही हिस्सा गिराया है। इसको लेकर अब सेन समाज आंदोलन करने की बात कर रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया की हत्या के आरोप में रामपाल सिंह राजावत ने 13 अगस्त की रात को डॉग के विवाद में अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर किए थे। जिसमें 6 लोग घायल हो गए थे। जहां दो विमल और राहुल नाम के व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी। फिलहाल रामपाल राजावत बेटा संदीप सिंह और भतीजा शुभम हवालात में है। वहीं नगर निगम द्वारा कार्यवाही में पुलिस के सहयोग नहीं करने की भी बात भी सामने आई है। जिस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें नगर निगम के अवैध निर्माण को गिराने का नोटिस मिला था जिस पर मौके पर पुलिस भी पहुंची है। वहीं मृतक के परिजन का कहना है कि आरोपी रामपाल सिंह राजावत से किसी तरह का पूर्व में विवाद नहीं था। लेकिन यह अचानक घटना हुई है। वहीं आज करनी सेना भी कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे थे। परिजनों का कहना है, कि नगर निगम ने केवल सामने का ही कुछ हिस्सा जमीन दोज किया है पूरी कार्रवाई नगर निगम ने नहीं की है। करणी सेवा पर आरोप लगाते परिजनों ने कहा कि उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया है और पूरा मकान जमीन दोज नहीं करने दिया है इसको लेकर अब विरोध करने की बात कर रहे हैं।

वहीं सेन समाज के पदाधिकारी नीलेश शैलू सेन ने कहा, कि आज नगर निगम और प्रशासन ने केवल नाम मात्र की कार्रवाई की है, और मकान का सामने का कुछ हिस्सा ही तोड़ा गया है। सिर्फ अवैध निर्माण पर रिमूवल लगाकर अपने काम को इतिश्री की है, इसलिए अब पूरा सेन समाज इसको लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.