Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...

महाराज बाड़ा पर पुलिस के सामने गलत दिशा में निकल रहा ट्रैफिक, सुबह से रात तक जाम

37

ग्वालियर। महाराज बाड़े पर पुलिस के सामने ही गलत दिशा में पूरा ट्रैफिक निकल रहा है। सुबह से रात तक यहां जाम लग रहा है। महाराज बाड़े पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान गलत दिशा में निकलने वाले वाहनों को नहीं रोकते। इतना ही नहीं जाम तक खुलवाने के लिए प्रयास नहीं करते। जबकि वाहन चालकों को सराफा बाजार से दौलतगंज होते हुए निकालने के निर्देश पुलिस अधिकारियों ने दिए हैं। महाराज बाड़े पर टाउन हाल के सामने का रास्ता बंद है। इससे, जो वाहन चालक गांधी मार्केट से महाराज बाड़ा होते हुए माधोगंज, कंपू की तरफ निकलते हैं, उन्हें सराफा बाजार से दौलतगंज, पुलिस चौकी के पीछे से निकाला जाना था। कुछ दिन तो यह व्यवस्था चली, लेकिन इसके बाद पूरा ट्रैफिक गलत दिशा में ही निकलने लगा। यहां कंपू जाने वाले वाहन आमने-सामने आ रहे हैं। इससे यहां जाम के हालात बन रहे हैं।

पांच दिन पहले बनवाई थी व्यवस्था

जब इस मामले को नईदुनिया ने उठाया तो अगले ही दिन ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी अजीत सिंह चौहान यहां पहुंचे थे। उन्होंने व्यवस्था बनवाई थी। डीएसपी ने गलत दिशा में आने वाले ट्रैफिक को सराफा बाजार की तरफ डायवर्ट किया था। अगले दिन यह व्यवस्था बिगड़ गई।

गलत दिशा में निकल रहे ट्रैफिक के कारण व्यवस्था बिगड़ रही है। अब जब तक टाउन हाल के सामने से ट्रैफिक चालू नहीं होता तब तक सराफा बाजार से दौलतगंज होते हुए ही ट्रैफिक निकाला जाएगा। यह व्यवस्था जल्द ही हो जाएगी। यहां ट्रैफिक प्वाइंट लगाया जाएगा।

सीएजी मुर्मु की पत्नी ग्वालियर आईं

भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक (सीएजी)जीसी मुर्मु की पत्नी डा स्मिता मुर्मु गुरूवार को एक दिन के प्रवास पर ग्वालियर आईं। वे यहां हेलिपैड कालोनी में आईं और लगभग पांच घंटे ग्वालियर में रहीं। उनका आगमन इंडियो की फ्लाइट से हुआ और शाम को गतिमान ट्रेन से वापस लौटीं। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक जीसी मुर्मु व उनके परिवार को जेड प्लस सिक्योरिटी है। इसी से प्रशासन व पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। हेलिपैड कालोनी में वे कुकरेजा परिवार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.