Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जींद में दर्दनाक सड़क हादसा: गलत तरीके से खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक म... फरीदाबाद के खेड़ी पुल में कार हटाने को लेकर विवाद, आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो युवकों को किया ल... अंबाला में रेस्टोरेंट मालिकों और स्टाफ की गुंडागर्दी: ऑर्डर को लेकर हुए विवाद में दो युवक गंभीर रूप ... अंबाला में हवा अभी भी जहरीली: AQI पहुंचा 300 के करीब, पराली जलाने वाले 8 किसानों पर एफआईआर और रेड एं... पलवल में डागर पाल खाप की महापंचायत: फिजूलखर्ची और डीजे पर रोक, शादी-मृत्यु भोज को लेकर बने कड़े नियम असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को बड़ी राहत, दादी के अंतिम संस्कार के लिए मिली अंतर... जालंधर में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा हमला, कहा— आप और कांग्रेस ने पंजाब की जनता के साथ किया बड़ा ध... अकाली दल ने मजबूत किया महिला संगठन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष से लेकर सचिव तक कई नियुक्तियां हुईं तय दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अनरिलीज गाना 'फैंटम' रिलीज होने पर विवाद, परिवार ने जताई कड़ी आपत्ति पंजाब में चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका: डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर और कई नेताओं ने दिया इस्...

बाणसागर की नहर क्षतिग्रस्त, मोहनिया टनल में भरा पानी, सुधारे जा रहे हालात

56

सीधी। रीवा सीधी एनएच 39 पर बनी मोहनिया टनल में बाणसागर की नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी भर गया है। जिसके कारण यातायात को परिवर्तित कर दिया गया है मौके पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और हालात को सुधारने का प्रयास जारी है।

प्रशासनिक अमला व्यस्त

बता दें कि एक और शुक्रवार को मुख्यमंत्री सीधी जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने आ रहे हैं। जिसे लेकर पूरा प्रशासनिक अमला व्यस्त है तो वहीं आधी रात बाणसागर की नहर टूटने के कारण प्रशासनिक अमले की व्यस्तता और अधिक बढ़ गई है।

टनल में घुस रहा पानी

मोहनिया के पास यूपी कैनाल क्षतिग्रस्त हो गई, जिसका सारा पानी तेज बहाव के साथ लोअर नहर में प्रवाहित हो गया। जिस कारण नहर का पूरा पानी सीधी की ओर से टनल में घुसना शुरू हो गया है। टनल में पानी भरा होने के कारण रास्ते को रोक दिया गया था। मौके पर चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी और सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय सहित अन्य प्रशासन के अधिकारी आधी रात को ही पहुंचे थे और उनके द्वारा टनल में घुसने वाले पानी को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। सुबह स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.