Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 340 वाहनों पर हुई वैधानिक क... धमतरी की बेटी रेणुका गोस्वामी को राष्ट्रपति भवन से बुलावा, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में हो... धमतरी में एक्शन मोड में प्रशासन: कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल बसों की चेकिंग, 2 बिना परमिट बसों पर लग... बिलासपुर: सकरी में ATM पिन देखकर बदला कार्ड, 4 बार में निकाले ₹40,000; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज सूरजपुर: SECL बस के ड्राइवर से मारपीट और गन तानने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, बंदूक का लाइसेंस रद्द... कोरबा के अजगरबहार में मिला अब तक का सबसे छोटा 6 फीट का किंग कोबरा, सफल रेस्क्यू के बाद जंगल में किया... छत्तीसगढ़ में विदेशी पौधे 'कोनोकार्पस' पर बैन! स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा; दुर्ग-भिलाई में लग... पूर्व CM भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका नहीं: पाटन चुनाव याचिका पर HC के आदेश में दखल से इ... छत्तीसगढ़ MBBS-BDS प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि और आवेदन शुल्क जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब मिलने पर सियासी बवाल! BJP ने एक्साइज कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष...

पंजाब में दिन चढ़ते ही Police थाने के बाहर बड़ी वारदात, रिटायर्ड DSP ने कर दी हद पार…

22

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां थाना परिसर के बाहर अचानक गोलियों की आवाज़ से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, CRPF के रिटायर्ड DSP ने अपनी पत्नी, बेटे और  बहू पर फायरिंग कर दी, जिसमें कुल तीन लोग गोली लगने से घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड अफसर घरेलू विवाद के चलते पत्नी और बेटे के साथ थाना पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों को बातचीत के लिए अंदर जाना था। बाहर तीनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद DSP ने गुस्से में आकर पिस्तौल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। घटना में पत्नी, बेटा और बहू को गंभीर चोटें आई हैं और तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.