Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

सस्ता हुआ Samsung का 8GB RAM वाला फोन, जानें फीचर्स

51

अगर आप सेल के दौरान कम कीमत में कोई बढ़िया सस्ता स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अमेजन पर चल रही सेल में Samsung Galaxy M04 फोन को काफी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन में आपको कई जबरदस्त फीचर देखने को मिलते हैं। इस फोन में 8GB रैम है। आप इस फोन को सिर्फ 7 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए आपको ऑफर और डील के बारे में डिटेल से बताते हैं।

अमेजन की सेल में सैमसंग का 8जीबी तक की रैम वाला फोन 6,499 रुपये में मिल रहा है। आप इस फोन की कीमत को एक्सचेंज ऑफर में और कम कर सकते हैं। यह फोन 90Hz डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी से लैस है। सैमसंग दमदार बैटरी और कैमरा सेटअप भी ऑफर कर रहा है। सेल में इस फोन पर 46% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 11,999 रुपयेके MRP से गिर कर 6,499 रुपये हो गई है। एक्सचेंज ऑफर में फोन की कीमत को 6,150 रुपये तक कम किया जा सकता है। फोन की ईएमआई 315 रुपये से शुरू होती है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन मेंएचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी का यह फोन 4जीबी रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें कंपनी रैम प्लस फीचर भी दे रही है, जो फोन की टोटल रैम को 4जीबी तक बढ़ा कर 8जीबी कर देता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर भी शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर वालेइस फोन में कनेक्टि विटी के लिए 4G, VoLTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और जीपीएस जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन दो कलर ऑप्शन- सी ग्लास ग्रीन और शैडो ब्लू में आता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.