Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सांसद ने सपा को बताया राम भक्तों का हत्यारा, बोले- इन्हें मंदिर में बुलाना तो दूर, अयोध्या में घुसने भी न दें

32

डिजिटल डेस्क, कन्नौज। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव है। शासन इस कार्यक्रम की तैयारियां कर रहा है। इस कार्यक्रम के लिए श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कई मेहमानों को न्योता दिया है। इस बीच भाजपा के सांसद सुब्रत पाठक ने श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र से निवेदन किया है कि सपा राम भक्तों की हत्यारी है। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम में इनको नहीं बुलाया जाए। इन पर बैन लगा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने निर्दोष रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। उन्होंने कभी रामभक्तों से अपने उस कृत्य के लिए कभी माफी नहीं मांगी। वह कहते और थे कि अगर ज्यादा अयोध्या में ज्यादा गोली चलवानी पड़ती तो चलवाते। वह हमारी आस्था का हवा में उड़ गए जय श्री राम कहकर मजाक और उड़ाते थे।

अयोध्या में सपा पर लगे बैन

उन्होंने कहा कि वह श्रीराम मंदिर ट्रस्ट से अपील करूंगा कि वह भगवान राम में आस्था रखने वाले हर सनातनी को निमंत्रण दें। वह चाहे फिर किसी भी पार्टी का ही क्यों न हो, लेकिन समाजवादी पार्टी को इससे दूर ही रखा जाए। यह रामभक्तों की हत्या में शामिल लोग हैं। इन्होंने कभी अपने कृत्य के लिए माफी नहीं मांगी। ऐसे लोगों को मंदिर बुलाना तो दूर, यह कभी मंदिर पहुंच जाएं तो घुसने भी न दिया जाए। जब तक समाजवादी माफी न मांग लें, तब तक इनके ऊपर अयोध्या आने के लिए बैन लगा दिया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.