Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MCX Gold and Silver Market News: RBI की बैठक और वैश्विक संकेतों का कीमती धातुओं पर असर, जानें लेटेस्... Tech Tips for Earbuds Audio Issue: क्या आपके भी एक ईयरबड में आवाज धीमी है? इन आसान तरीकों से घर बैठे... Anant Chaturdashi 2026 Date and Muhurat: कब है अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूज... Rani Rashmoni Legacy and History: दक्षिणेश्वर काली मंदिर बनवाने वाली रानी रासमणि का राजबाड़ी और समाज... Jashpur Medical News Update: रायपुर-रांची जाने से मिलेगी मुक्ति! जशपुर में शुरू होगा आधुनिक क्रिटिकल... Surajpur Crime & Local News: मां की डांट से नाराज 9 साल का बच्चा ट्रेन से पहुंचा मुंबई; जीआरपी और पु... Durg Crime News: दुर्ग जिला अस्पताल से जेल प्रहरियों को चकमा देकर भागी लेडी डॉन जसबीर कौर; 1 घंटे मे... Kanker Leopard Attack CCTV: कांकेर के रिहायशी इलाके टिकरापारा में घुसा तेंदुआ; कुत्ते पर हमले की घटन... Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में डीप डिप्रेशन का असर; दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का... Bilaspur High Court News Divorce: केवल आरोप लगाने से नहीं मिलेगा तलाक! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का वैवाहिक...

‘आपका स्वागत करते हुए हमें बहुत गर्व हो रहा है’, Indigo की फ्लाइट में हुआ ISRO चीफ का तालियों से Welcome

35

इसरो (ISRO) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। अब भारत के वैज्ञानिकों की देश दुनिया में जमकर तारीफ हो रही है। नासा भी भारतीय वैज्ञानिकों की तारीफ करते नहीं थक रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट के क्रू मेंबर्स इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ का स्वागत कर रहे हैं।वीडियो में देख सकते हैं कि इंडिगो फ्लाइट की एक एयरहोस्ट अनाउंसमेंट करती है, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज हमारे साथ इसरो के चैयरमेन एस सोमनाथ यात्रा कर रहे हैं।“ एयरहोस्ट के इस अनाउंसमेंट के बाद फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।

एयरहोस्ट स्गावत करते हुए आगे कहती है, “भारत का गौरव बढ़ाने पर हमें आपका स्वागत करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। इसके बाद एक अन्य एयरहोस्ट एस सोमनाथ को एक ट्रे में कुछ सामान और एक मैसेज लेटर देती है। इसके बाद दोनों एयरहोस्टेस ने इसरो प्रमुख के साथ फोटो खिंचवाईं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।“

बता दें कि इसरो (ISRO) ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 (Chandrayaan3) की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया। चंद्रमा पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश बन गया है। वहीं, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना। चंद्रमा की सतह पर रोवर (Rover) की खोज जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.