Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

‘100 पार्टियां भी एक साथ आ जाएं, तो भी पीएम मोदी को नहीं हटा सकते’ : विपक्ष की बैठक पर बरसे फडणवीस

30

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन को ‘‘एजेंडा-विहिन” करार देते हुए कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पद से हटाना है। वहीं, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने ‘इंडिया’ गठबंधन को ‘‘जानवरों का झुंड” करार दिया। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली, 28 राजनीतिक दलों वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में 63 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

एजेंडा-विहिन है इंडिया गठबंधन
फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन एजेंडा-विहिन है। उनका एकमात्र मकसद मोदी को उनके पद से हटाना है।” उन्होंने कहा, ‘‘एक बार जब मोदी ने लोगों के मन में जगह बना ली है, तो 36 नहीं, बल्कि 100 पार्टियां भी एक साथ आ जाएं, तो भी उन्हें हटा नहीं सकतीं। वह अपनी कड़ी मेहनत, गरीब हितैषी नीतियों और अपने काम के प्रति समर्पण के कारण लोगों के दिल में बसे हैं।” फडणवीस ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य अपने राजनीतिक हितों को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पांच राजनीतिक दल पहले ही प्रधानमंत्री पद में गहरी रुचि दिखा चुके हैं। यदि वे किसी नाम को अंतिम रूप देते हैं, तो भी नाम लोगों को स्वीकार्य होना चाहिए।”

जानवरों का झुंड है इंडिया गठबंधन
इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन कुछ और नहीं बल्कि जानवरों का एक झुंड है। वे खुद को बड़ा बदलाव करने में सक्षम बताते हैं लेकिन उनके दावे पहले ही खारिज हो चुके हैं।” बावनकुले ने दावा किया कि 28 दलों वाले ‘इंडिया’ गठबंधन की कुछ पार्टियां ऐसी हैं जिनके पास महाराष्ट्र में एक भी कार्यकर्ता नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भी इसी तरह के प्रयास किए थे लेकिन वे असफल रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.