Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Palamu Crime & News: पतरिया खुर्द हादसे के 36 घंटे बाद पहुंची NDRF; 10 वर्षीय हेमंत की तला... Hemant Soren ED News Ranchi: बड़गांई जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन की अर्जी! ED कोर्ट ने दी 30 सि... Koderma Railway News: कोडरमा स्टेशन पर बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग; मची अफरा-तफरी... Ranchi Naxal News: 1 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस; 55 गंभीर... Jharkhand Health & Medical News: नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में झारखंड का बढ़ा मान; डॉ. भारती कश्यप ने... Bank Strike News 2026: लगातार 3 दिन की हड़ताल से पहले बड़ी राहत; 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे ... Firozpur Road Accident CCTV: फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत; पूरी घटना CCTV म... Punjab Politics Updates: बीजेपी नेता सुरजीत ज्याणी के बयान पर सियासत तेज; सुहानी डोडा बोलीं- 'महिलाओ... Ludhiana Crime News: पुलिस की वर्दी पहन खाली प्लॉट में चिट्टा पी रहे थे 3 युवक; निहंग सिंहों ने खंभे... Jalandhar Civil Hospital News: जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन...

‘आपका स्वागत करते हुए हमें बहुत गर्व हो रहा है’, Indigo की फ्लाइट में हुआ ISRO चीफ का तालियों से Welcome

34

इसरो (ISRO) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। अब भारत के वैज्ञानिकों की देश दुनिया में जमकर तारीफ हो रही है। नासा भी भारतीय वैज्ञानिकों की तारीफ करते नहीं थक रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट के क्रू मेंबर्स इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ का स्वागत कर रहे हैं।वीडियो में देख सकते हैं कि इंडिगो फ्लाइट की एक एयरहोस्ट अनाउंसमेंट करती है, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज हमारे साथ इसरो के चैयरमेन एस सोमनाथ यात्रा कर रहे हैं।“ एयरहोस्ट के इस अनाउंसमेंट के बाद फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।

एयरहोस्ट स्गावत करते हुए आगे कहती है, “भारत का गौरव बढ़ाने पर हमें आपका स्वागत करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। इसके बाद एक अन्य एयरहोस्ट एस सोमनाथ को एक ट्रे में कुछ सामान और एक मैसेज लेटर देती है। इसके बाद दोनों एयरहोस्टेस ने इसरो प्रमुख के साथ फोटो खिंचवाईं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।“

बता दें कि इसरो (ISRO) ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 (Chandrayaan3) की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया। चंद्रमा पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश बन गया है। वहीं, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना। चंद्रमा की सतह पर रोवर (Rover) की खोज जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.