Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ... जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग... 11 साल बाद बने संगठन के साथ ही सिरसा कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान, बेनीवाल और सेतिया में जुबानी... हरियाणा में बिना मान्यता प्राप्त 693 निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज! DEO से मांगी बंद कराए गए स्कूलों की... हरियाणा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी खुली चुन... समालखा में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल: पुलिस पर सुसाइड नोट में आरोप, परिजनों का पोस्टम... नारनौल में दर्दनाक हादसा! खासपुर के पास नहर में नहाने उतरे दो किशोर डूबे, दोनों की मौत से गाँव में म... हरियाणा में कॉमनवेल्थ विजेताओं का सम्मान समारोह स्थगित: PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कारण लिया गया ... हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा! फरीदाबाद से कांवड़ लेने गए 3 दोस्तों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, 1 की... हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन! 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदा...

मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां! तालाब में नहाने गए 2 बच्चों की डूबकर मौत

52

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को तालाब में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (तिलहर) प्रियांक जैन ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव में प्रियांशु (10) और उसके रिश्तेदार संदीप (11) तालाब में नहाने गए थे और उसी दौरान ही गहरे पानी में चले जाने से दोनों की डूब कर मौत हो गई। जैन ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रक्षाबंधन के पर्व पर ऐसी घटना के कारण दो परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए घुसे थे। पानी गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। जानकारी के मुताबिक हजरतपुर गांव निवासी धर्मेंद्र का 14 वर्षीय पुत्र संदीप और उसका फुफेरा भाई 12 वर्षीय प्रियांशु निवासी रघवापुर बृहस्पतिवार की सुबह पशु चराने के लिए तालाब के किनारे गए थे। दोनों तालाब में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान डूबकर मौत हो गई।

जानकारी होने पर ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। बता दें कि निगोही के राघवपुर निवासी सुधीर की पत्नी उर्मिला रक्षाबंधन पर अपने मायके आई थी। त्योहार पर बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.