Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Harivansh Rai Bachchan Memorial Trust: अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 15 करोड़ की जमीन, श्रद्धालु... PM Narendra Modi 76th Birthday: 76 साल के हुए पीएम मोदी, अगले महीने सार्वजनिक जीवन के पूरे होंगे 25 ... Import Duty on Edible Oil: भारत में घट सकती है खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, बढ़ती महंगाई से मिलेगी राह... iPhone 18 Pro Price and Production: भारत में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स का उत्पादन शुरू, जानिए क्या... Lord Ganesha Original Head Mystery: पाताल भुवनेश्वर गुफा से जुड़ा है गणेश जी का सिर, ब्रह्मकमल से जु... What is Runkation: रनिंग और ट्रैवल का अनूठा मेल, मैराथन के शौकीनों के लिए बेहद खास है यह नया हॉलिडे ... Gopal Kanda News: ईडी की रडार पर आए गोपाल कांडा, PMLA के तहत गुरुग्राम में ठिकानों पर हुई बड़ी कार्र... Anuradha Choudhary Husband Kala Jathedi: दिल्ली कोर्ट का आदेश, 20 सितंबर को घर जाकर परिवार से मिलेगा... Geeta Colony Flyover Loot: चांदनी चौक के डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट, पुलिस ने सुलझाई वारदात Delhi DTC Bus Strike Update: डीटीसी चालकों की हड़ताल का तीसरा दिन, 5000 से अधिक बसें ठप होने से आम ज...

दर्दनाक हादसा, युवक को 1 किमी तक घसीटते ले गई एंबुलेंस, राहगीरों ने रोक कर निकाला

56

भोपाल। राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। नशे में धुत एंबुलेंस के चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में वह व्यक्ति एंबुलेंस में फंस गया, लेकिन एंबुलेंस के चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब एक किलोमीटर तक उस व्यक्ति को घसीटता हुआ ले गया। इसे देख राहगीरों ने वाहनों से पीछा कर एंबुलेंस को रूकवाया और घायल व्यक्ति को निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

एंबुलेंस चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल मिसरोद पुलिस उसे हिरासत में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवाया गया। उक्त घटना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पुलिस एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है और मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.