Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

जबलपुर के मदन महल थाने का एसएचओ महिला को दे रहा धमकी

38

जबलपुर। हनुमानताल इलाके में रहने वाली महिला को फर्जी पुलिस बनकर वॉट्सएप कॉल के जरिए धमकाने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने खुद को मदन महल थाने का एसएचओ बताया और रुपयों की मांग की। मामले की शिकायत महिला ने हनुमानताल पुलिस से की है। पुलिस नम्बर के आधार पर आरोपित का पता लगा रही है।

पुलिस ने बताया कि हनुमानताल लाल कुआं निवासी विवेक अग्रवाल की पत्नी अभिलाषा के फोन पर सुबह वॉट्सएप कॉल आया। अभिलाषा ने कॉल रिसीव किया, तो बात करने वाले ने खुद को मदन महल थाने का एसएचओ बताया और कहा कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपित ने महिला से रुपयाें की मांग की। अभिलाषा ने शिकायत पूछी, तो कथित एसएचओ उन्हें डांटने लगा। अभिलाषा ने पति को यह बात बताई। विवेक ने उक्त नम्बर कॉल किया, तो आरोपित ने विवेक से भी बत्तमीजी की। इतना ही नहीं परिवार के अन्य मोबाइल फोन पर भी मैसेज भेजे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.