Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

धमाकेदार होगा सितंबर महीना, ‘द फ्रीलांसर’ समेत रिलीज होंगी ये शानदार वेब सीरीज

65

आज के समय में ओटीटी का क्रेज काफी बढ़ रहा है। लोग सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी को देखना पसंद करते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को उनकी चॉइस के हिसाब से कंटेंट मिल जाता है। जिसके कारण लोग ओटीटी पर फिल्म और सीरीज को ज्यादा रिस्पाॅन्स दे रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी कोई नई सीरीज या फिल्म देखने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसी सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। सितंबर के महीने में कई वेब सीरीज रिलीज होगी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सीरीज शामिल हैं।

अनुपम खेर, मोहित रैना स्टारर सीरीज द फ्रीलांसर एक रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है। इस सीरीज को भव धूलिया ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में एक लडकी को आतंकवादी बंदी बना लेते हैं, उस लड़की को वहां से कैसे निकाल कर लाया जाता है, यही इस सीरीज में दिखाया गया है। ये सीरीज 1 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

द व्हील ऑफ टाइम सीजन

फैंटेसी एडवेंचर वेब सीरीज द व्हील ऑफ टाइम का दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह रॉबर्ट जॉर्डन के नॉवेल पर आधारित सीरीज है। इसमें एक फार्म ब्वॉय रैंड अलथोर के बारे में बताया गया है, जिसे पता चलता है कि उसके पास ऐसी ताकत है, जो दुनिया बना भी सकती है और उसे तोड़ भी सकती है। ये सीरीज 1 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी

स्कैम 2003 द तेलगी स्टोरी

तुषार हीरानंदानी के साथ हंसल मेहता एक और वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, इस सीरीज को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे अब्दुल करीम तेलगी ने 30,000 करोड़ का स्टांप पेपर घोटाला अंजाम दिया था। ये सीरीज 1 सितंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी

आइ एम ग्रूट सीजन 2

यह सीरीज बेबी ग्रूट पर बेस्ड है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि बेबी ग्रूट गैलेक्सी घूमते हुए मुसीबत में फंस जाता है, लेकिन उस दौरान वह मौज-मस्ती करते हुए अपना समय बिताता है। वह नई दोस्ती करता दिखाई देती है। यह सीरीज काफी मजेदार है, जो कि 6 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी

स्पाइ ऑप्स

यह सीरीज एमआई 6 से लेकर सीआईए तक के खुफिया अधिकारी और अंडरकवर एजेंटों के मिशन पर बेस्ड है। इसमें उनके मिशन के दौरान आने वाली मुसीबतों और चुनौतियों के बारे में दिखाया गया है। यह सीरीज 8 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी

द टाइम काॅल्ड यू

द टाइम कॉल्ड यू सीरीज कोरियन ड्रामा है। इस ड्रामा में Ahn Hyo-seop, Jeon Yeo-been और Kang Hoon लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज के 12 एपिसोड हैं। यह सीरीज 8 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.