Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

इंदौर के पब में युवती के साथ डांस करने पर विवाद, युवक को पार्किंग में चाकू मारा

41

इंदौर। पबों में शराब के नशे में होने वाले विवाद थम नहीं रहे हैं। शनिवार को पब के बाहर चाकूबाजी हो गई। उनका पब के अंदर डांस करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दो युवतियों सहित पांच के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है। आरोपितों में एक आरोपित हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपितों ने छात्र पर चाकू से हमला किया है।

खजराना पुलिस के मुताबिक मेट्रो सिटी सेंटर ग्वालियर निवासी 20 वर्षीय अनुभव पुत्र संजीव जैन शनिवार को सी-21 बिजनेस पार्क स्थित पब में भाई आयुष और दोस्त अनुराग, समक्ष के साथ पार्टी करने गया था। संजीव बीकाम की पढ़ाई कर रहा है। वह महालक्ष्मीनगर में रहता है। पब में मिलिंद, नावेश, तरुण, खुशी, दीपिका भी पार्टी करने आई थी।

अनुभव के साथ डांस करने लगी

आरोपितों के साथ आई युवतियां अनुभव के साथ डांस करने लगीं तो मिलिंद से कहासुनी हो गई।सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को पब से बाहर निकाल दिया और पार्किंग में आमने सामने हो गए। आरोपित मिलिंद स्कूटर की डिक्की से चाकू निकाल कर लाया और अनुभव पर हमला कर दिया। उसने सिर में वार करने की कोशिश की लेकिन अनुभव ने हाथ से चाकू पकड़ लिया। उसके गले और सीने में चोट आई है।

विवाद की सूचना मिलते ही खजराना और विजयनगर पुलिस पहुंच गई। एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राणघातक हमलें का केस दर्ज कर आरोपित मिलिंद पुत्र विनोद नागर निवासी गणेशनगर, नावेश पुत्र ककडू शिंदे निवासी श्रीयंत्रनगर, तरुण पुत्र दुलीचंद निवासी गणेशनगर खंडवा नाका, दीपिका पुत्री दीपक पांडे निवासी तेजाजीनगर और खुशी शुक्ला निवासी आदिनाथ हाइट्स चिकित्सक नगर महालक्ष्मी नगर को गिरफ्तार कर लिया है।

पब संचालक को नोटिस देगी पुलिस

पुलिस ने शनिवार को ही लसूड़िया, खजराना, कनाड़िया और विजयनगर थाना क्षेत्र के पब संचालकों की पुलिस कंट्रोल रूम पर बैठक ली थी। बैठक में स्पष्ट कहा कि विवाद की स्थिति में पब संचालक और मैनेजर जिम्मेदार होंगे। एडीसीपी के मुताबिक पुलिस पब संचालक को नोटिस जारी करेगी। जल्द ही सुरक्षा गार्ड की भी बैठक ली जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.