Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शाहरुख की पठान को पीछे छोड़ देगी गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए इतने करोड़

49

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। फिल्म रिलीज को अभी दो हफ्ते भी पूरे नहीं हुए हैं और ‘गदर 2’ ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब गदर 2 जल्द ही नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। हालांकि ‘गदर 2’ के कलेक्शन में पहले की तुलना में अब गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 14 करोड़ की कमाई की। इसके बाद मंगलवार को यानी 12वें दिन गदर 2 ने और भी कम कमाई की। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 12वें दिन सिर्फ 11.50 करोड़ कमाए हैं।

400 करोड़ के पार हुई गदर 2

इससे पहले ‘गदर 2’ का टोटल कलेक्शन 400.10 करोड़ पर आकर थम सा गया है। यह आंकड़ा हासिल करने वाली ‘गदर 2’ चौथी फिल्म बन गई है। मंगलवार को फिल्म की टोटल ऑक्युपेंसी 24.93 प्रतिशत रही। गदर 2 को सबसे ज्यादा रिस्पाॅन्स नाइट शोज में देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मॉर्निंग शोज में गदर 2 की ऑक्युपेंसी 12.12 प्रतिशत, दोपहर में 20.72 प्रतिशत, इवनिंग में 29.35 प्रतिशत और रात में 37.54 प्रतिशत रही। फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकाॅर्ड तोड़ सकती है।

3500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई फिल्म

बता दें कि ‘गदर 2’ में सनी देओल अपने बेटे को पाकिस्तान से इंडिया लेकर आने के लिए काफी लड़ाई लड़ते हैं। इस थीम पर बनी इस फिल्म को इंडिया में करीब 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म ने जहां 400.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, 458 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई 500 करोड़ के पार चली गई है। 22 सालों के बाद लौटी तारा और सकीना की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। लोगों की गदर फिल्म की यादें ताजा हो गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.