Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुलाई दलों की बैठक, 18 नवंबर को ... हजारीबाग में पत्रकारों का एक दिवसीय धरना, नगर निगम अधिकारियों के अभद्र व्यवहार के खिलाफ फूटा गुस्सा झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देना हुआ महंगा, जैक ने बढ़ाया 120 रुपये परीक्षा शुल्क रांची में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, नगर निगम ने शहर के 74 घाटों और कृत्रिम तालाबों को किया तैयार झारखंड एसएलबीसी की बैठक में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना पर जोर, बैंकों को 30 दिन में सूचीबद्ध होने का... जमशेदपुर में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान— आजादी के बाद 50 वर्षों तक हुई जनजातीय समाज की उपे... बलरामपुर-रामानुजगंज में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटेंगे हजारों श्रद्धालु छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कोरिया-बस्तर और सुकमा में वेतन रोका और निल... छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और स्मृत... महादेव सट्टा ऐप घोटाला: प्रमोटर सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, 6000 करोड़ के महाघोटाले में बड़ा...

बिजली के तारों से छू गया लोहे का पाइप करंट लगने से ठेकेदार की मौत

58

भोपाल। नजीराबाद थाना इलाके में लोहे का पाइप बिजली के तारों से छू जाने से लगे करंट से ठेकेदार की मौत हो गई। वह मूलत: बिहार का रहने था। वर्तमान में उसका निर्माण कार्य का ठेका ग्राम सुराना में चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

नजीराबाद थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि 38 वर्षीय वकील पुत्र विंद्वेश्वरी शर्मा मूलत: बिहार का रहने वाला था। वह ठेकेदारी करता था। वर्तमान में वह ग्राम सुराना में नल-जल योजना के तहत पानी की टंकी बनाने का काम कर रहा था। वह साइट पर ही अपने परिवार के लोगों के साथ रहता था। सोमवार दोपहर को वह लोहे का लंबा पाइप लेकर साइट की तरफ पैदल जा रहा था। इस दौरान पाइप का ऊपरी सिरा ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। इससे उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह छटपटाते हुए जमीन पर गिरकर बेसुध हो गया। स्वजन तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

उधर, छोला मंदिर थाना इलाके में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। छोला मंदिर थाना प्रभारी सुरेशचंद्र नागर ने बताया कि 35 वर्षीय संजीव पुत्र कंछेदी धाकड़ ग्राम रासलाखेड़ी में परिवार के साथ रहता था। वह एलएनसीटी कालेज की बस चलाने का काम करता था। सोमवार रात वह ड्यूटी करने के बाद पैदल घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे पर भानपुर के पास रेल पटरी पार कर रहा था, इस दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। तलाशी में उसके पास मिले कागजों से उसकी पहचान हुई। इसी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह भी एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। मृतक की पहचान कोलार रोड स्थित ग्राम बैरागढ़ चीचली निवासी 30 वर्षीय शुभम यादव के रूप में हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.