Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड के पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, मानव संपदा पोर्टल फिर खुला— जमा कर सकेंगे स... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला— सामान्य मानसिक परेशानी या अवसाद तलाक का आधार नहीं, पति की अपील खारिज देवघर निशा भगत सुसाइड केस पर गरमाई राजनीति, मंत्री हफीजुल हसन अंसारी बोले— सीएम हेमंत सोरेन मामले को... पलामू में पुराने नोट और सिक्कों के नाम पर बड़ा साइबर फर्जीवाड़ा, आरबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठग रहा... झारखंड में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुलाई दलों की बैठक, 18 नवंबर को ... हजारीबाग में पत्रकारों का एक दिवसीय धरना, नगर निगम अधिकारियों के अभद्र व्यवहार के खिलाफ फूटा गुस्सा झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देना हुआ महंगा, जैक ने बढ़ाया 120 रुपये परीक्षा शुल्क रांची में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, नगर निगम ने शहर के 74 घाटों और कृत्रिम तालाबों को किया तैयार झारखंड एसएलबीसी की बैठक में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना पर जोर, बैंकों को 30 दिन में सूचीबद्ध होने का... जमशेदपुर में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान— आजादी के बाद 50 वर्षों तक हुई जनजातीय समाज की उपे...

रांची में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, नगर निगम ने शहर के 74 घाटों और कृत्रिम तालाबों को किया तैयार

1

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में चार दिवसीय लोक आस्था के महान पर्व ‘छठ’ को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार शहर के विभिन्न तालाबों और छठ घाटों का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पर्व को लेकर घाटों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक सजावट के जरिए उन्हें एक नया स्वरूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने इस वर्ष विशेष और व्यापक प्रबंध किए हैं, जिसके तहत शहर भर में कुल 74 प्रमुख छठ घाटों को चिह्नित कर वहां युद्ध स्तर पर सौंदर्यीकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

भीड़ का दबाव कम करने के लिए जलाशयों के पास बनाए गए कृत्रिम तालाब, घरों की छतों और आंगनों में भी हो रही है विशेष तैयारी

छठ महापर्व के दौरान शहर के पारंपरिक जलाशयों और घाटों पर श्रद्धालुओं काारसैला उमड़ पड़ता है। ऐसी स्थिति में मुख्य घाटों पर बढ़ते दबाव को कम करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने कई स्थानों पर विशेष कृत्रिम तालाब भी तैयार करवाए हैं, ताकि आसपास के लोगों को नजदीक में ही अघ्र्य देने की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही, इस बार छठ पूजा की परंपरा का दायरा केवल सार्वजनिक स्थलों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह निजी परिसरों और घरों तक पहुंच गया है। शहर में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के आंगनों और छतों पर ही छोटे कृत्रिम जलाशय या टब तैयार कर उनमें जल भरकर पूरी निष्ठा के साथ छठ व्रत करने की तैयारी में जुटे हैं।

स्वच्छता के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी पूरा फोकस, नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने दिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

नगर निगम की ओर से केवल घाटों की साफ-सफाई और उनके सौंदर्यीकरण पर ही नहीं, बल्कि पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छठ व्रतियों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और पूरा अनुष्ठान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तथा व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इस संबंध में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष व्रतियों को पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ और सुविधाजनक घाट उपलब्ध कराने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। चिह्नित घाटों से कचरे की सफाई के साथ-साथ पहुंच पथों को भी पूरी तरह दुरुस्त किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.