Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नक्सलियों ने पूर्व सरपंच महेश गोटा को किया अगवा मासूम बेटी ने रिहा करने के लिए की अपील

49

बीजापुर।  बस्तर में बीजापुर जिले के फरसेगढ़ व तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने अपहरण की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देते हुए, इनमें से एक ग्रामीण की मुखबिरी के शक में हत्या कर दी है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की विवेचना कर रहे हैं। ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच व भाजपा नेता महेश गोटा को नक्सलियों ने अगवा किय़ा है। उसके बाद उसकी मासूम बेटी ने पिता को छोड़ने के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें वो अपने पिता को छोड़ने की अपील कर रही है।

अगवा करने सादे वेश में आए थे नक्सली

नक्सलियों ने फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच व भाजपा नेता महेश गोटा का रविवार को अपहरण कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सादे कपड़ों में आए दो नक्सलियों ने चिकटराज की पहाड़ी से उसे अगवा किया है। आदिवासी परंपरा के अनुसार चिकटराज पहाड़ी में पूजा अनूष्ठान में सम्मिलित होने आसपास के कई गांव के लोग यहां पहुंचे थे। महेश भी गांव के उपसरपंच पाण्डु गोटा, शिक्षक राजाराम जव्वा, पूर्व उपसरपंच रमेश पोंदी, कार्तिक शाह व लोकेश कुमार बारसे के साथ पूजा में सम्मिलित होने गए थे। उनके साथ गए लोगों ने बताया कि महेश अकेले ही पहाड़ी के ऊपर गए थे, देर रात तक वापस नहीं लौटने पर सभी ग्रामीण गांव लौट आए थे। इधर अगवा किए जाने की बात का पता चलते ही महेश की पत्नी व गांव के लोग चिकटराज पहाड़ी की ओर महेश को ढूंढने गए हुए हैं। यहां बता दें कि महेश के पिता चिन्नाराम गोटा सलवा जुड़ूम आंदोलन के अग्रणी नेता थे, जिनकी हत्या नक्सलियों ने कर दी थी। गोटा परिवार नक्सलियों के निशाने पर रहा है।

पुलिस के अनुसार तर्रेम थाना क्षेत्र के चिन्नागेलुर में नक्सलियों ने 18 अगस्त को ग्रामीण रामा पूनेम को गांव से अगवा कर लिया था। चिन्नागुलेर स्थित सुरक्षा बल के कैंप से करीब चार किमी दूर जंगल में रविवार की रात उसकी हत्या कर दी गई है। नक्सलियों के डर से स्वजन या किसी भी ग्रामीण ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। मृत ग्रामीण का शव भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। यहां बता दें कि चिन्नागुलेर में कुछ दिन पहले ही सुरक्षा बल का कैंप स्थापित किया गया है। यह घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.