Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज

किचन में एसी लगवाना कितना खतरनाक? ये फैसला पड़ जाएगा भारी

90

गर्मियों में किचन का टेंपरेचर एकदम गर्म हो जाता है. गैस जलने की गर्मी, ओवन, माइक्रोवेव और बर्तन से उठती भाप… सब मिलकर किचन को भट्टी जैसा बना देते हैं. ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि किचन में भी AC लगवा लें तो कूलिंग हो जाएगी. लेकिन क्या ये फैसला सही होता है? ये सुनने में आरामदायक लगता है, लेकिन इसमें खतरा और नुकसान छिपा होता है.

किचन में AC लगवाने के खतरे

किचने में एसी लगवाने से कई खतरे सामने आते हैं. जिनकी वजह से हादसा होने के चांस हमेशा बने रहते हैं. इसमें गैस लीकेज का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ता है. अगर किचन बंद हो और उसमें AC लगा हो, तो गैस लीक होने पर उसकी स्मेल महसूस नहीं होगी. ये सीधा आपकी सेफ्टी को खतरे में डालता है.

AC की कूलिंग और कुकिंग की हीट में टकराव

किचन में हर समय गर्मी बनती है, जैसे ही आप गैस चालू करते हैं, AC की कूलिंग बेअसर होने लगती है. AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे उसका बिल भी बढ़ता है और मशीन जल्दी खराब होती है.

धुएं और तेल से AC की हालत खराब

कुकिंग के दौरान निकलने वाला धुआं, तेल और भाप सीधे AC के फिल्टर और कंप्रेसर को डैमेज कर सकते हैं. AC की सर्विसिंग बार-बार करवानी पड़ेगी और एसी की लाइफ भी कम हो सकती है.

क्या है किचन कूलिंग का सही तरीका?

  • अगर आप किचन में कूलिंग करना चाहते हैं तो आप एसी की जगह पर दूसरे और भी तरीके अपना सकते हैं. इसके लिए आप अपनी किचन में एग्जॉस्ट फैन लगा सकते हैं. इससे धुआं और गर्म हवा बाहर जाएगी.
  • टॉवर कूलर या ड्यूल फैन यूज कर सकते हैं. इसे आप किचन के कोने में रख सकते हैं, जो हवा का फ्लो बढ़ाएंगे. ये आपको ऑनलाइन सस्ते में भी मिल जाते हैं.
  • अपनी किचन में क्रॉस वेंटिलेशन रखें. खिड़कियां खुली रखें तो गर्मी बाहर निकलती रहेगी. जिससे किचन में घुटन नहीं रहेगी.
  • आप इनवर्टर फैन या सीलिंग फैन भी लगाकर रख सकते हैं. जिन किचन में स्पेस है वहां ये बहुत कामगर साबित होते हैं.
  • लो-हीट कुकिंग अप्लायंसेस इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे इंडक्शन कुकटॉप या एअर फ्रायर आपकी मदद कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.