Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...

छत के ऊपर चढ़े अधेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी मौत

40

बिलासपुर। जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। दो दिनाें से लगातार मौसम भी खराब चल रहा है। जिससे किसी भी समय कोई भी स्थान पर आकाशीय बिजली गिर रही है। 18 अगस्त की शाम चकरभाठा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। युवक अपने मकान के छत उपर चढ़ा था। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ बिजली उसके ऊपर में गिर गई।

चकरभाठा के वार्ड क्रमांक सात मां महामाया ट्रैक्टर गैरेज दुकान के संचालक महेश सुरवंशी के पिता कन्हैयालाल सूर्यवंशी (55) ने 18 अगस्त की शाम शाम 4. 30 बजे अपने मकान के छत के ऊपर चढ़ा था। इस समय मौसम खराब था काले घने बादल छाए हुए थे। छत पर रखे निर्माणाधीन मकान के सामग्रियों को कमरे के अंदर रख रहा था। इसी दौरान गर्जना तेज हुई और आकाशी बिजली कन्ह्यालाल के ऊपर गिर गई।

जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर स्वजन छत ऊपर पहुंचे। फिर कन्हैयालाल को बेहोशी की हालत में तत्काल सिम्स लेकर पहुंचे। वहां के डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के करीब सौ मीटर दूरी पर बीएसएनएल आफिस के टावर व शुभ रिजांशी में तड़ित चालक लगे हैं। इसके बाद भी आकाशीय बिजली नगर के बीचों बीच भीड़-भाड़ वाले इलाके गिर गई। इससे लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

मस्तूरी में दो किसानों की हुई थी मौत

दो दिन पहले मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुडूभाठा के रहने वाले दो किसान काम करने खेत गए थे। शाम को चार बजे के आसपास तेज वर्षा हुई। पानी से बचने के लिए दोनाें किसान पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इस बीच तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली दोनों किसानों के ऊपर गिर गई। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हाे गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.