Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Extortion Racket: विदेशी गैंगस्टर हरमन संधू के दो सक्रिय शूटर गिरफ्तार, 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल... लुधियाना के न्यू बहादुरके गांव में खूनी संघर्ष: ट्रांसफार्मर और खंभे लगवा रहे पंच के भाई पर दातर से ... जालंधर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: नकोदर में कैंटर से 405 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्... लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: कोर्ट मंगल सिंह नगर में रिहायशी मकान पर कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तो... तलवाड़ा में दिल दहला देने वाला मामला: शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने न... Amritsar Murder Case Update: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने ली मेकअप आर्टिस्ट मैडी संधू... Punjab Police Recruitment 2026: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में 10,000 नए पदों पर होगी भर्... फगवाड़ा से होशियारपुर का सफर होगा बेहद आसान: भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा 48.62 किमी लंबा फोरलेन ... Amritsar Murder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की हत्या का खुलासा, स्टारबक्स से कर रहे थे ह... नूंह के तावडू में जमीन की पैमाइश को लेकर खूनी संघर्ष: ग्वारका गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठ...

नगर निगम का दैनिक वेतन भोगी कर्मी घर में फंदे से लटका

147

कटनी। नगर निगम के एक दैनिक वेतन भोगी व हांका गैंग में शामिल एक कर्मचारी ने रात को फांसी लगा ली। सोमवार को कर्मचारी का मवेशी पकड़ने जाने के दौरान नई बस्ती क्षेत्र में विवाद हो गया था, जिसमें उसके साथ मारपीट भी की गई थी। उसी बात से वह दुखी था। घटना के बाद जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में कर्मचारी और जनप्रतिनिधि एकत्र हो गए। कर्मचारियों में आक्रोश है और उनका कहना है कि कर्मचारियों से विवाद के दौरान अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते हैं।

नारायण निषाद व कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की

आजाद चौक निवासी अभिलेख कुंडे पिता ब्रजेश कुंडे 23 वर्ष नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी के रूप में हांका गैंग में काम करता था। सोमवार की दोपहर को नई बस्ती से मवेशी पकड़ने को लेकर सूचना आई थी, जिसमें वह मवेशी पकड़ने गया था। उसी दौरान संतनगर चौराहा में उसका विवाद हो गया। जिसमें नारायण निषाद व कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

बाथरूम की रैलिंग से गमछे का फंदा बनाकर लटका

परिवार के सदस्य व दोस्तों के अनुसार वह घटना के बाद से ही दुखी था। रात को तीजा के कारण घर की महिलाएं परिवार के दूसरे घर में पूजा करने गए थीं। रात को एक बजे तक युवक घर के सदस्यों के साथ था। सुबह बहन जब छत में गई तो उसने देखा कि युवक बाथरूम की रैलिंग से गमछे का फंदा बनाकर लटका है। उसने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। जिसके बाद स्वजनों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर आए ,जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी अस्पताल में एकत्र हो गए और आक्रोशित हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.