Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पांच साल बाद टीवी पर वापस लौट रहे हैं हुसैन कुवाजेरवाला आदित्य नारायण को किया रिप्लेस

74

टेलीविजन के बेहतरीन एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला पिछले काफी सालों से टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। कई इवेंट्स और पार्टीज में एक्टर नजर आ जाते हैं। इसी बीच अब खबरें मिल रही हैं कि पांच सालों के बाद हुसैन टीवी पर वापसी करने वाले हैं। जल्द ही फैंस को हुसैन एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेंगे। एक्टर आखिरी बार सजन रे झूठ मत बोलो शो में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब हुसैन इंडियन आइडल के 14वें सीजन में दिखाई देंगे। पूरे पांच साल बाद हुसैन शो होस्ट करेंगे। वहीं, आठ सालों के बाद इंडियन आइडल में हुसैन वापसी कर रहे हैं।

इंडियन आइडल को होस्ट करेंगे हुसैन

हुसैन ने खुद इस बारे में बात करते हुए कहा, “हां, मैं ‘इंडियन आइडल’ के आने वाले सीजन को होस्ट कर रहा हूं।” एक्टर ने बताया कि क्रिएटिव टीम जानती है कि शो के लिए सबसे अच्छा क्या है और मैं हर कोशिश करने को तैयार हूं। मैं अपना 100 पर्सेंट देने की कोशिश करूंगा। उम्मीद करता हूं कि सब कुछ ठीक होगा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी खुली बांहों से मेरा स्वागत करेंगे। बता दें कि इंडियन आइडल के इस सीजन में जज के तौर पर श्रेया घोषाल, कुमार शानू और विशाल ददलानी नजर आएंगे। शो के ऑडिशन चल रहे हैं। गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ और चंडीगढ़ के बाद जल्द ही दिल्ली में ऑडिशन होंगे।

कई शोज का हिस्सा रहे हुसैन

पिछले कुछ सालों से इंडियन आइडल शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे थे। अब हुसैन ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। हुसैन कुवाजेरवाला टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं, वे एक होस्ट होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। वह कई मॉडलिंग कैम्पेनिंग का हिस्सा रहे हैं। हुसैन ने एकता कपूर के हिट सीरियल क्योंकि ‘सास भी कभी बहू थी’ में लीड रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने ‘इंडियन आइडल’, ‘कुछ कर दिखाना है’, ‘किसमें कितना है दम’, ‘खुल जा सिम सिम’ जैसे शोज में भी काम किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.