Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Benjamin Netanyahu UNGA 2026: नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर पर साधा निशाना, ममदानी बोले- ICC वारंट ... UPI MDR Charges Update: क्या छोटे टुकड़ों में पेमेंट करने से बचेगा MDR? जानिए क्या कहते हैं नियम और ... HMD Vibe 2 Pro Price and Specifications: जानिए फीचर्स, कलर ऑप्शन और फ्लिपकार्ट उपलब्धता से जुड़ी पूर... Bhadrapad Purnima 2026: कमजोर चंद्रमा के संकेत और भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्रमा को मजबूत करने के अचूक ... World Lung Day Health Tips: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ तो एसी में बैठते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध... PM Modi Memento Auction: पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी पर सुहेल सेठ का लेख, कहा- यह सेवा और त्... Bihar Crime News: जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका में नाबालिग से छेड़छाड़, तेजस्वी यादव ने सरकार को घ... जमुई नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामला: दो महिला अधिकारियों को कमान, पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की त... भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1st ODI: विराट-रोहित की मैदान पर वापसी, फैंस में भारी उत्साह 2026 बॉक्स ऑफिस का चौंकाने वाला सच: बड़े बजट और स्टारडम के बावजूद क्यों लड़खड़ाई बड़ी फिल्में?

भाई के अंतिम संस्कार में जा रहे बड़े भाई को आया हार्ट अटैक मौत

47

बिलासपुर। शहर के एक व्यवसायी को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार करते समय हार्ट अटैक आया। जिससे उनकी मौत हो गई। वे अपनी पत्नी के साथ छोटे भाई की अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रायगढ़ जा रहे थे। सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी दोनों घटना स्थल पर पहुंचे।

घटना शुक्रवार को प्लेटफार्म एक की है। आरपीएफ की उप निरीक्षक मनीषा कुमारी मीणा बल सदस्यों के साथ गस्त पर थीं। उसी समय लगभग 11 बजे प्लेटफार्म एक पर कुछ पैसेंजर एक व्यक्ति के चारो तरफ घेरा बनाकर खडे थे। जाकर देखने पर पाया कि एक व्यक्ति कोे हार्ट अटैक आ गया था। इसके संबंध में कार्यरत स्टेशन मास्टर को सुचना दी गई एवं जीआरपी बिलासपुर को भी घटना के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यरत स्टेशन मास्टर के द्वारा रेलवे अस्पताल को सूचना दी गई। रेलवे डाक्टर घटना स्थल पर पहुंचे। यात्री की जांच के बाद मृत घोषित किया गया। उनके साथ पत्नी भी यात्रा कर रही थी। जिनसे पूछने पर बताया कि मृत व्यक्ति का नाम मनीलाल पंचाग ( 68) है। वह उसलापुर विष्णु टिम्बर के पास के रहने वाले हैं।

दोनो टिकट संख्या 60647332 के लेकर बिलासपुर से रायगढ तक जाने के लिए आए थे। स्टेशन पर बैठकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे, तभी यात्री को अटैक आ गया। घटना के बार मृत यात्री को पोसमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी डीएन श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के छोटे भाई का देहांत हो गया था। पति- पत्नी रायगढ़ इसीलिए जा रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.