Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Crime & Accident News: रोड नंबर-3 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो सवार तीन लोगों की मौत और तीन घायल Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ...

इंदौर के चर्च में हिंदूओं के सामने फाड़ी हनुमान चालीसा छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

41

इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को मां शारदा नगर स्थित चर्च में हिंदूओं के सामने हनुमान चालीसा फाड़ने का मामला सामने आया है। इसमें छह आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब चर्च में हनुमान चालीसा फाड़ने की बात हिंदू संगठन को पता चली तो उन्होंने थाने के बाहर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

पुलिस के मुताबिक, फरियादी राजकुमार सेन ने बताया कि सुबह सात बजे घर के बाहर टहल रहा था, तभी तीन आटो रिक्शा में लगभग 12-13 लोग आए और मुझसे पूछने लगे कि चर्च कहां हैं। उन्होंने बताया कि वे दाहोद से आए हैं। जब चर्च जाने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वे सभी चर्च में सिलाई का काम सीखने के लिए जा रहे हैं। उनकी बातों पर संदेह हुआ तो कालोनी में लोगों को यह बात बताई। हम चर्च आ गए, जब हमने अंदर जाकर देखा तो माइकल मैथ्यू निवासी चर्च (शारदा नगर) हाथ में हनुमान चालीसा पकड़े हुए था।

वहां उपस्थित लोगों को कुछ समझाते हुए हनुमान चालीसा फाड़ने लगा, जब हमने हनुमान चालीसा फाड़ने से मना किया तो माइकल मैथ्यू, जोमन जोसेफ, सेम जोसेफ, बैजू बी, अभिषेक नेत्राम, रेखा बोलने लगे कि – केवल बाइबल ही सही है तुम सभी लोग क्रिश्चियन धर्म अपना लो। इन्होंने भगवान का हनुमान चालीसा हमारे सामने फाड़ा, जिससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.