Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

नींद के झौंके में बरौनी-यशवंतपुर समर एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया युवक जानें आगे क्या हुआ

30

नरसिंहपुर। ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा करना जान जोखिम में डालना है। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के एक युवक के साथ जो ट्रेन के गेट पर बैठकर जा रहा था। गुुरुवार को नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक डाउन बरौनी-यशवंतपुर समर एक्सप्रेस ट्रेन के गेट में बैठा युवक नींद के झोंके में गिर गया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक 18 वर्षीय सुबेंद्र कुमार पिता अशोक कुमार उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ग्राम जगतपुरा निवासी है। जो ट्रेन में निजी कंपनी की ओर से लिनेन कर्मचारी के रुप में कार्यरत है जो ट्रेन में यात्रियों को चादर-कंबल आदि सामग्री प्रदान करने का कार्य करता है। घायल के संबंध में रेलवे पुलिस ने स्वजनों को सूचना भेजी है।

खुद चलकर पहुंचा रेलवे स्टेशन

घटना में बताया जाता है कि डाउन ट्रेन क्रमांक 09033 में घायल सुबेंद्र ट्रेन के गेट पर बैठा था। नींद का झोंका आने से वह नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के एक व दो किमी के बीच गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी वह स्वयं रेलवे लाइन किनारे चलते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचा और अपने संबंध में आवश्यक जानकारी दी। डिप्टी एसएस से सूचना मिलते ही रेलवे चिकित्सक रामरतन कुर्रे ने प्लेटफार्म क्रमांक एक पर जाकर घायल का इलाज शुरू किया।

ट्रेन के गेट पर न बैठें यात्री

रेलवे चिकित्सक ने बताया कि युवक को शरीर के कई हिस्सो में चोट है। सिर में भी आंतरिक चोट है। जिसके कारण उल्टी होने पर उसमें रक्त आ रहा था। घायल की स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस बुलाकर आरपीएफ से एसआइ मुकेश खरे, आरक्षक हीरालाल, फिरोज व जीआरपी की मदद से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के संबंध में सूचना उसके घर स्वजनों को दी गई है। मामले में आगे पुलिस जांच कार्रवाई करेगी। रेलवे चिकित्सक ने घटना के बाद यात्रियोे से अपील की है कि वह यात्रा के दौरान गेट पर न बैठे और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.