Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बिग बाॅस ओटीटी कंटेस्टेंट्स से मिलीं उर्फी जावेद इस सदस्य को बताया अपना फेवरेट

40

अक्सर अपने फैशन सेंस से लोगों को हैरान कर देने वाली उर्फी जावेद हाल ही में बिग बाॅस ओटीटी 2 में नजर आई हैं। उर्फी ने घर में एंट्री लेते ही सभी घरवालों के लिए अपनी पसंद के अनुसार किस मटेरियल के कपड़े डिजाइन करवाएंगी। उर्फी सभी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी काॅन्फिडेंस से मिलीं। हालांकि, अब उर्फी शो से बाहर आ गई हैं और उन्होंने अपनी एक्सपीरियंस शेयर किया है। उर्फी ने बिग बॉस ओटीटी के घर में लाइव फीड में एंट्री ली थी। कुछ कंटेस्टेंट उर्फी को देख हैरान हुए तो कुछ काफी खुश हुए। इतना ही नहीं, उर्फी ने स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को लेकर भी अपनी राय रखी।

बिग बाॅस ओटीटी में उर्फी का कमाल

बता दें कि उर्फी जावेद अपने अजीब लुक्स के लिए काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तरह-तरह की ड्रेसेस काफी वायरल होती हैं। उर्फी ने बिग बॉस ओटीटी 2 में भी अपना अनोखा लुक दिखाया है। इतना ही नहीं उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स की पर्सनालिटी बताकर उन्हें उसी की तरह कपड़े पहनने की बात कही है। उर्फी ने लाइव फीड में एंट्री ली थी। अब वे शो से बाहर हो चुकी हैं और आते ही उन्होंने पूजा भट्ट के बारे में अपनी राय रखी है। उर्फी ने कहा, “सबसे मिलकर अच्छा लगा, लेकिन पूजा से मिलकर मुझे पॉजिटिव फील हुआ।”

उर्फी का फेवरेट कंटेस्टेंट

“पूजा भट्ट राइट एटीट्यूड के साथ वह बहुत-बहुत स्ट्रॉन्ग महिला हैं। भविष्य के लिए उन्हें मेरा ढेर सारा प्यार और गुड लक।” इससे पहले भी उर्फी ने अभिषेक मल्हान की तारीफ की थी। उर्फी ने कहा था कि सिर्फ अभिषेक ही ऐसे हैं, जो पूजा के सामने कुछ भी कहने से नहीं डरते। बाकि लोग रिस्पेक्ट के कारण कुछ नहीं बोल पाते। अभिषेक मल्हान मुझे इसलिए भी पसंद है कि वे कुछ भी कर सकते हैं। उर्फी ने बिग बॉस ओटीटी 2 से अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का भी नाम लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव पसंद है। मनीषा के लिए उन्होंने वोटिंग की अपील भी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.