Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

पंजाब में प्रतिबंधित कीटनाशक की बड़ी खेप बरामद, जांच में जुटे कृषि अधिकारी

41

गुरदासपुर : किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, पंजाब सरकार के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के विशेष निर्देशों पर, खेतीबाड़ी और किसान कल्याण विभाग गुरदासपुर द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह के निर्देशों पर जिले में कृषि सामग्री विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों की जांच की जा रही है। साथ ही, बीज, खाद और कीटनाशकों के नमूने भी एकत्र किए जा रहे हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर, कृषि अधिकारी (पौध सुरक्षा) डॉ. मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक कलानौर के गांव नड़ांवाली स्थित काहलों खाद स्टोर के गोदाम में छापेमारी की गई। जांच के दौरान पंजाब सरकार द्वारा प्रतिबंधित कीटनाशक ग्लाइफोसेट ब्रांड “राऊंडअप” की 30 लीटर मात्रा बरामद की गई। इस पर विक्रेता नवतेज सिंह पुत्र दलबीर सिंह, निवासी मौड़ के खिलाफ थाना कलानौर में एफआईआर दर्ज की गई। इस छापेमारी टीम में डॉ. अर्पणप्रीत सिंह (नोटीफाइड कीटनाशक इंस्पैक्टर व कृषि विकास अधिकारी, पौध सुरक्षा) और डॉ. सोनल महाजन (कृषि विकास अधिकारी) भी शामिल थे।

मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अमरीक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से जोड़ना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि खेती की लागत घटाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सके। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान गोदाम से बिना बिल के ग्लाइफोसेट 41% एसएल ब्रांड “राऊंडअप” (बैच नंबर: एस.ए.आर.यू.पी.-25003, निर्माण तिथि: 4/1/2025, समाप्ति तिथि: 3/1/2027) की 30 लीटर मात्रा (1 लीटर पैकिंग में) बरामद की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.