Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Politics News: "विपक्ष को दिखाई देना बंद हो गया है", सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान; झारखंड ... Vijay Sharma on Body Donation: कवर्धा मेडिकल कॉलेज को मिला पहला देह दान: हरी राम साहू के फैसले पर डि... Railway News Update: होली के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा: SECR रूट पर चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, 14 फेरो... Bilaspur Road Accident News: बिलासपुर में दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 2 की दर्दनाक मौत,... वास्तु से बदलेगी प्रेस क्लब की सूरत! रायपुर में वास्तुविद रोहित खंडेलवाल का बड़ा निरीक्षण, जानें क्या... छत्तीसगढ़ में पानी की समस्या होगी खत्म! सीएम साय का बड़ा ऐलान, 31 मई तक तैयार होंगी 10 लाख जल संरचनाए... रिश्तों में सेंध! सूरजपुर में हुई ऐसी चोरी कि पिता को ही बुलानी पड़ी पुलिस, बेटे की करतूत जान आप भी र... CGPSC Prelims Exam Rules: सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के नए नियम जारी, सख्त ड्रेस कोड और रिपोर्टिंग... सावधान! कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं चल रहा 'म्यूल अकाउंट'? महासमुंद के ग्रामीण के खाते में आए करोड़ो... Manendragarh Civil Hospital News: मनेन्द्रगढ़ शासकीय सिविल अस्पताल के दावों की खुली पोल, बुनियादी सु...

ग्रेड को बेहतर करने के लिए पहले भर्तियां जरूरी दिसंबर तक 125 पद भरने पर जोर

16

इंदौर। अगले साल होने वाले राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) निरीक्षण को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय तैयारी में लगा है। आइक्यूएससी की बैठक में कुलपति डा. रेणु जैन ने विश्वविद्यालय की ग्रेड को बेहतर करने की बात कही है।

2024 में होने वाले नैक निरीक्षण से पहले विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्तियां जरूरी है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन इन दिनों बैकलाग और नियमित पदों पर उम्मीदवारों के साक्षात्कार करने में लगा है। चर्चा के दौरान वरिष्ठ प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय के सामने दिसंबर तक कम से कम 125 पद भरने पर जोर दिया है। उसके आधार पर भी विश्वविद्यालय की ग्रेड में सुधार हो सकेगा। हालांकि, विश्वविद्यालय ने ए प्लस प्लस का लक्ष्य रखा है।

स्व मूल्यांकन को लेकर विवि ने बुलाई बैठक

विश्वविद्यालय में स्व-मूल्यांकन को लेकर तीन दिन पहले बैठक बुलाई, जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास पर महामारी के प्रभाव, फंडिंग, परामर्श सेवाओं और संतुलित छात्र-शिक्षक अनुपात में चुनौतियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत गई है। कमियों की पहचान विश्वविद्यालय ने दूर करने पर जोर दिया। छात्र-शिक्षक अनुपात को बढ़ाना, बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, कंप्यूटर संसाधनों को बढ़ाना, स्मार्ट कक्षा प्रावधानों का विस्तार करना और शोध-पत्र प्रकाशन में प्रगति को बढ़ाने पर जोर दिया। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी करने के लिए अधिकांश सदस्यों ने बातर रखी है।

220 शिक्षकों के पद हैं रिक्त

विश्वविद्यालय के विभागों में 220 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। तीन चरणों में इन पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन दिनों बैकलाग और नियमित पदों पर साक्षात्कार किए जा रहे है। दिसंबर तक 125 पदों पर शिक्षक रखे जाएंगे। बैठक में आगामी मूल्यांकन में ए ग्रेड प्राप्त करने के उद्देश्य से विवि प्रशासन ने सारे विभागों को काम करने के निर्देश दिए। हैं। कामियों को दूर करने और सुधार के लिए रोडमैप बनाया है। इस दौरान आइक्यूएसी ने विभिन्न विभागों को सौंपे गए कार्यों की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए जानकरी लीl

छात्र-शिक्षक अनुपात में सुधार जरूरी

विवि में छात्र-शिक्षक अनुपात काफी बिगड़ा हुआ है। बरसों से नियुक्तियां नहीं होने से विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है। विश्वविद्यालयों में विजिटिंग फैकेल्टी से विद्यार्थियों की पढ़ाया जा रहा है। आइआइपीएस, आइएमएस, आइईटी जैसे बड़े विभागों में 80 से लेकर 90 शिक्षक एक विभाग में रखना पड़ रहे है। अनुपात में सुधार करने की बात कही, क्योंकि दो मर्तबा नैक निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय ने जल्दी भर्तियां करने का आश्वासन दिया था। वहीं ऊर्जा आडिट, अग्नि सुरक्षा आडिट और विवि में किए जा रहे अन्य नए उपायों के साथ अन्य पहलुओं को बढ़ाने पर विवि अब इसलिए ध्यान दे रहा है, ताकि तब यह सब काम आ सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.