Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
HEC Bypass Encroachment Case: मानसून और त्योहारों के चलते 31 दिसंबर तक मिली राहत; खुद हटाना होगा अति... SKMU Dumka Hunger Strike: दुमका में ABVP छात्रों की भूख हड़ताल का चौथा दिन; लगातार गिर रहा BP और ग्ल... Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान...

Jharkhand Politics News: “विपक्ष को दिखाई देना बंद हो गया है”, सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान; झारखंड की सियासत में मचा बवाल

25

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक बयान सामने आया है. बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने नगर निकाय चुनाव में विपक्षी दलों के नेताओं के हस्तक्षेप पर जमकर निशाना साधा.

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके अंदर इतना डर भय है कि राज्य में चल रहे नगर निकाय चुनाव पार्टी आधारित नहीं होने के बावजूद फिर भी यह जी-जान से लगे हुए हैं. विपक्ष का पूरा समय नगर निकाय चुनाव में ही जा रहा है. यहां तक की इनकी शैडो टीम भी इस चुनाव में एड़ी चोटी लगाए हुए हैं. अब देखते हैं कि इसमें भी ये लोग कहां तक जा पाते हैं.

अब विपक्ष की बोलती बंद करनी होगी: सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को मिल रही सफलता उन्हें दिखाई नहीं पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि पता नहीं विपक्ष कौन सा चश्मा लगा रखा है या रतौंधी है, जो उनको दिखाई नहीं पड़ रहा है. सीएम ने कहा कि अब विपक्ष को दिखाई देना बंद हो गया तो उनका अब केवल मुंह चल रहा है. देखते हैं, कब तक मुंह चलता है, लगता है वह भी बंद करना होगा.

गैर-दलीय चुनाव के बावजूद पार्टी की नजर निकाय चुनाव पर!

बता दें कि राज्य में काफी जद्दोजहद के बाद नगर निकाय चुनाव हो रहा है. यह चुनाव कहने को गैरदलीय आधारित है. जिस तरह से राजनीतिक दलों की भूमिका देखी जा रही है, उससे यह चुनाव किसी दलीय चुनाव से कम नहीं है. भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. बीजेपी ने फिल्म अभिनेत्री और सांसद जया प्रदा से लेकर पार्टी के कई केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारा है.

वहीं सरकार में सहयोगी कांग्रेस पार्टी भी बीजेपी की तरह पार्टी के बड़े नेताओं को पार्टी समर्थित मेयर और अध्यक्ष उम्मीदवार को जीताने की जिम्मेदारी दी है. बहरहाल राजनेताओं के इस दखलअंदाजी पर राज्य निर्वाचन आयोग की जहां नजर है. वहीं 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए शनिवार 21 फरवरी को शाम में चुनाव प्रचार समाप्त हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.